[ad_1]
बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। किसी समय पर फिल्मों की 100 करोड़ की कमाई होने पर उसे सुपरहिट करार दिया जाता था। हालांकि, वक्त के साथ हिट और फ्लॉप का यह पैमाना भी अब पूरी तरह से बदल चुका है। निर्माता मौजूदा समय में बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। मगर आज के समय में 100 करोड़ की कमाई के बाद भी फिल्म के हिट होने की कोई गारंटी नहीं रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन्हें फ्लॉप करार दिया गया है। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान की यह फिल्म इसी साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। आमतौर पर इस त्यौहार पर रिलीज हुई सलमान खान की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है, लेकिन किसी का भाई किसी की जान को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह 110.53 करोड़ का कलेक्शन किया है। बड़ा बजट होने के कारण सलमान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शन आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भमिका में नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 50 करोड़ से अधिक की ओपनिंग के बाद भी यह फिल्म बहुत मुश्किल से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकी। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया था। 151.19 करोड़ के कारोबार के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही थी।
83
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 83 कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघरों के दोबारा खुलने के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 260 करोड़ था, लेकिन यह 109.02 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी।
शिवाय
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ वर्ष 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ‘शिवाय’ ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सौ करोड़ के क्लब में शमिल होने के बाद भी इस फिल्म को फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है।
[ad_2]
Source link