[ad_1]

फर्रे रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
फर्रे
कलाकार
अलीजेह
,
साहिल मेहता
,
जेन शॉ
,
प्रसन्ना बिष्ट
,
रोनित बी रॉय
,
जूही बब्बर सोनी
और
शिल्पा शुक्ला आदि
लेखक
अभिषेक यादव
और
सौमेंद्र पाढी
निर्देशक
सौमेंद्र पाढी
निर्माता
अतुल अग्निहोत्री
,
अलविरा खान
,
सुनीर खेत्रपाल
,
वाई रविशंकर
और
नवीन येरनेनी
रिलीज
24 नवंबर 2023
इंदौर से मुंबई हीरो बनने आए प्रिंस सलीम जब स्टोरी राइटर सलीम खान के नाम से मशहूर हुए होंगे, तब भी उनको क्या ही अंदाजा रहा होगा कि उनका बेटा हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बनेगा। और, उनकी बेटी की बेटी भी एक दिन पश्तूनों के इस खानदान का नाम एकाएक उनके ऐन जन्मदिन पर रिलीज होने जा रही फिल्म से यूं रोशन करेगी, ये बात तो सलीम अब्दुल राशिद खान ने तब सपने में भी नही सोची होगी। फिल्म ‘फर्रे’ का ट्रेलर सच पूछें तो बहुत प्रभावी नहीं था और इसीलिए जब अलीजेह के पिता अतुल अग्निहोत्री का फोन इस फिल्म को रिलीज से कई दिन पहले देखने के लिए आया तो मैं बहुत उत्साहित भी नही था। लेकिन, उस खास प्रिव्यू थियेटर में फिल्म देख रहा हर बंदा इंटरवल तक ही अपने सारे पूर्वाग्रह भूल चुका था। पहले तो सब डरे हुए थे कि कहीं अलीजेह भी अनन्या, सारा और अलाया जैसी ही न निकले। लेकिन, अलीजेह इस साल का सबसे चौंकाने वाला डेब्यू है। उनकी अदाकारी के चर्चे अभी बरसों बरस चलते रहने वाले हैं।
[ad_2]
Source link