Home Sports IND vs AUS T20Is: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को सता रही अपनी जगह की चिंता, भारत के लड़ाकों की नजर…

IND vs AUS T20Is: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को सता रही अपनी जगह की चिंता, भारत के लड़ाकों की नजर…

0
IND vs AUS T20Is: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को सता रही अपनी जगह की चिंता, भारत के लड़ाकों की नजर…

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम वर्ल्ड चैंपियन बनकर स्वदेश लौट चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया में जश्न का दौर है. हालांकि, इसका कोई अतिरेक नजर नहीं आ रहा. कप्तान पैट कमिंस जब ट्रॉफी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही वहां मौजूद थे. उधर, वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के महज 3 दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. इस टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मैथ्यू वेड कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ होने वाली इस टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा अक्टूबर में ही कर दी थी. हालांकि, वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ बदलाव हो गए हैं. डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. भारत ने इस सीरीज के लिए 20 नवंबर को अपनी टीम की घोषणा की. भारत की इस टीम में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले 11 खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, यह एक बात साफ करना जरूरी है कि इन खिलाड़ियों को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि इन्हें रेस्ट दिया गया है. इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर.

जब हम यह जान चुके हैं कि किस-किस खिलाड़ी को रेस्ट दिया गया है तो अब यह भी जान लेते हैं कि भारत की कौन सी टीम टी20 सीरीज में उतरने वाली है. भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार. और श्रेयस अय्यर. श्रेयस सीरीज के पहले 3 मैच नहीं खेलेंगे.

और अब बात कर लेते हैं ऑस्ट्रेलिया की टीम की, जिसके कप्तान मैथ्यू वेड का जोर कप्तानी से ज्यादा किसी और बात पर है. मैथ्यू वेड विकेटकीपर बैटर हैं, जिनकी ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम में जगह पक्की नहीं रहती है. उन्हें एलेक्स कैरी से पहले से ही चुनौती मिलती रही है. अब वर्ल्ड कप में बेहतरीन ईनिंग पारियों खेलकर जोस इंग्लिश ने भी मैथ्यू वेड के लिए परेशानियां बढ़ा दी हैं. मैथ्यू वेड इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं और इसीलिए उन्होंने कप्तान बनाए जाने के बाद साफ कर दिया था कि उनका जोर टीम में जगह पक्की करने पर रहेगा. हालांकि, भारतीय टीम के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता. अगर हम सीरीज में कप्तानी कर रहे सूर्या की बात करें तो उनका अगला टी20 वर्ल्ड कप खेलना लगभग तय है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है: मैथ्यू वेड कप्तान, टिम डेविड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, शॉन एबॉट, एरॉन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन, तनवीर संघा, एडम जंपा.

भारत औैर ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे. सीनियर खिलाड़ी भले ही इस सीरीज के दौरान रेस्ट करें लेकिन जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है, वह उनका भविष्य तय करेगी. खासकर, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. इनका प्रदर्शन तय करेगा कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तस्वीर क्या होगी.

Tags: Australia, India vs Australia, Matthew wade, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here