Home Sports IPL 2024 से पहले RR और LSG का बड़ा फैसला, 2 दमदार क्रिकेटर्स को किया एक्चेंज, किसे मिलेगा फायदा?

IPL 2024 से पहले RR और LSG का बड़ा फैसला, 2 दमदार क्रिकेटर्स को किया एक्चेंज, किसे मिलेगा फायदा?

0
IPL 2024 से पहले RR और LSG का बड़ा फैसला, 2 दमदार क्रिकेटर्स को किया एक्चेंज, किसे मिलेगा फायदा?

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2024 का आगाज मार्च में होगा.
आईपीएल 2024 के लिए 19 नवंबर को मिनी ऑक्शन होगा.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद आईपीएल 2024 के लिए माहौल गर्म हो रहा है. 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है जिसके लिए टीमों ने प्लान करना शुरू कर दिया है. प्लानिंग को लेकर सबसे पहला रिएक्शन आईपीएल की दो शानदार टीमों राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से देखने को मिला है. दोनों फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन से लगभग एक महीने पहले ही दो खिलाड़ियों को एक-दूसरे से एक्चेंज कर लिया है. जिसमें राजस्थान ने अपने एक बल्लेबाज के बदले लखनऊ से तेज गेंदबाज को लिया है.

दोनों टीमों के द्वारा ट्रेड किए गए खिलाड़ियों में देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान हैं. दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में औसत रहा. देवदत्त पडिक्कल ने 11 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतकों की बदौलत महज 261 रन ही बनाए थे. वहीं, बात करें आवेश खान की तो उन्होंने 9 मुकाबलों में महज 8 विकेट अपने नाम किए थे. राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खलेंगे. वहीं, लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करने वाले आवेश अब राजस्थान के लिए अपना योगदान देते नजर आएंगे.

किसको होगा कितना फायदा?

आपको बता दें ट्रेड करने से खिलाड़यों को न तो घाटा होगा न ही फायदा. हालांकि, इससे दोनों टीमों की पर्स पर फर्क पड़ेगा. आवेश खान पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे. वहीं, पडिक्कल को 7.75 करोड़ में राजस्थान की टीम ने अपने खेमें में शामिल किया था. दोनों प्लेयर्स इसी रकम के साथ अलग-अलग टीमों के लिए अपना योगदान देंगे. आवेश खान की एंट्री से राजस्थान की टीम को गेंदबाजी अटैक में मदद मिलेगी. वहीं, पडिक्कल के पहुंचते ही क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल से भरा हुआ टॉप ऑर्डर और भी मजबूत हो जाएगा.

IPL 2024 में वापस आएगी चोटिल खिलाड़ियों की ‘फौज’, 16वें सीजन में नहीं खेला था एक भी मैच, 5 भारतीय शामिल

आईपीएल 2024 का आगाज मार्च में हो जाएगा. इसके लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को होगा. सभी टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करने पर फोकस कर रही हैं जिसकी आखिरी तारीख 26 नवंबर है.आईपीएल का खुमार भारत में छाना शुरू हो गया है. इस टूर्नामेंट का आगाज मार्च में होगा, जिसके लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर के बीच में किया जाएगा. इससे पहले आईपीएल की दो शानदार टीमों ने आपस में दो खिलाड़ियों को एक्चेंज करने का फैसला किया है.

Tags: Avesh khan, Devdutt Padikkal, IPL

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here