Home Sports Suryakumar Yadav PC: अभी मैं भी जवान हूं… सूर्यकुमार यादव का जवाब सुन सब हो गए चुप, रोहित पर कही ऐसी बात

Suryakumar Yadav PC: अभी मैं भी जवान हूं… सूर्यकुमार यादव का जवाब सुन सब हो गए चुप, रोहित पर कही ऐसी बात

0
Suryakumar Yadav PC: अभी मैं भी जवान हूं… सूर्यकुमार यादव का जवाब सुन सब हो गए चुप, रोहित पर कही ऐसी बात

[ad_1]

IND vs AUS 1st T20I, Suryakumar Yadav PC : भारतीय टीम को वनडे विश्व कप में तो जीत नहीं मिल सकी. उसे अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया. अब ये टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही गुरुवार यानी 23 नवंबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, ऐसे में टीम इंडिया की कमान धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मिली है. विशाखापत्तनम में सीरीज का पहला टी20 मैच खेला जाना है. इससे पहले सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए.

सभी को कर दिया हैरान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार करेंगे. उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों के जवाब दिए. अचानक उनके एक कमेंट ने सभी को हैरान कर दिया. एक पत्रकार ने पूछा कि सूर्यकुमार बहुत सारे युवा खिलाड़ियों के साथ सीरीज खेलेंगे जो आने वाले वक्त में कई वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में कई युवाओं का चयन किया है. इसी बीच सूर्यकुमार ने तुरंत उन्हें टोकते हुए कहा – मैं भी अभी युवा हूं, अचानक उन्हें बोलते देख सभी हैरान होकर सूर्या को देखने लगे.

वर्ल्ड कप की हार पर बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी. उन्होंने हार के बाद की भावनाओं के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर यह थोड़ा निराशाजनक है. अंत में, जब आप पीछे मुड़कर टूर्नामेंट में अपने सफर को देखते हैं, तो यह वास्तव में एक महान अभियान था. जिस तरह से हमने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उस पर टीम के हर मेंबर, ना केवल खिलाड़ी, बल्कि पूरे भारत को बहुत गर्व था. यह सकारात्मक बात थी, जिस तरह का क्रिकेट हमने पूरे टूर्नामेंट में खेला. हमें वास्तव में इस पर गर्व है.’ उन्होंने यह भी कहा कि विश्व कप के बाद की जो निराशा रही, उसे कम होने में कुछ समय लगेगा. ॉ

रोहित की तारीफ

घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यकुमार ने आगे कहा, ‘रोहित भाई (कप्तान रोहित शर्मा) ने वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया. वह इस टूर्नामेंट में अलग ही जोन में थे. उन्होंने उदाहरण सेट किया है.’ उन्होंने हार पर कहा, ‘ये भूल पाना थोड़ा मुश्किल है. समय तो लगेगा. ऐसा नहीं हो सकता कि आप अगली सुबह उठें और जो कुछ हुआ उसे भूल जाएं. यह एक लंबा टूर्नामेंट था. जाहिर है, हम जीतना पसंद करेंगे लेकिन आपको भूलना होगा और आगे बढ़ना होगा. ये एक नई टीम है, जिसमें नए लड़के और नई ऊर्जा है. इसलिए, हम इस (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) टी20 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here