[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों टी20 सीरीज कल यानी 23 नवंबर से शुरू हो रही है. जून 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज ये सीरीज अहम है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को सिर्फ 11 ही टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेलने हैं. हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे. उनका आईपीएल 2024 से पहले खेलना बेहद मुश्किल है. ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टी20 लीग भी महत्वपूर्ण हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाए गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से खेले जाने हैं. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, हार्दिक पंड्या पिछले एक साल से टी20 टीम की अगुआई कर रहे हैं. आईपीएल से पहले उनकी वापसी की उम्मीद कम है. बतौर कप्तान वे गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हैं.
बतौर ओपनर किसे मौका?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की बात करें, तो ईशान किशन के अलावा बतौर ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली है. ऐसे में देखना होगा कि पहले मैच में किसे मौका मिलेगा. पिछले दिनों एशियन गेम्स में यशस्वी ने शतक ठोका था. दूसरी ओर ईशान किशन वर्ल्ड कप के दौरान अधिकतर समय बेंच पर बैठे रहे. ऐसे में पहले मैच में यशस्वी और ईशान बतौर ओपनर उतर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव नंबर-3 पर तो तिलक वर्मा नंबर-4 पर उतर सकते हैं.
क्या अक्षर पटेल की होगी वापसी?
बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम में जगह मिली थी. लेकिन वे एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनकी जगह आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया था. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से वापसी करने जा रहे हैं. रिंकू सिंह से लेकर शिवम दुबे तक के लिए यह सीरीज अहम रहने वाली है. भारतीय टीम 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है.
.
Tags: Australia, Hardik Pandya, T20 World Cup, Team india
FIRST PUBLISHED : November 22, 2023, 16:10 IST
[ad_2]
Source link