[ad_1]

ऋषि कपूर, रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। ‘एनिमल’ के निर्माताओं ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर सिनेमा में काफी धूमधाम से फिल्म का ट्रेलर जारी किया । फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना इस कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के वक्त पिता ऋषि कपूर की याद आ रही थी।
एनिमल की शूटिंग के वक्त रणबीर को ऋषि कपूर की आई याद
‘एनिमल’ ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर और बॉबी दोनों ने अपने पिता ऋषि कपूर और अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात की। इस दौरान बॉबी ने भी अपने पिता की हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र के अभिनय की सराहना की। वहीं, रणबीर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने दिवंगत पिता को याद किया है।
Prakash Raj: प्रकाश राज को ED का समन, पोंजी स्कीम घोटाले में बढ़ सकती हैं अभिनेता की मुश्किलें
पिता के नेचर को अभिनेता ने कहा विरासत
दिवंगत महान अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, “जब भी मैं संदीप से मिलता था। मैं उनसे अपने किरदार के लिए संदर्भ देने के लिए कहता था। मैंने कभी इस तरह की चीजें महसूस नहीं कीं और अवचेतन रूप से मुझे अपने पिता की याद आई। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह बात करते थे। वह बहुत भावुक और ईमानदार व्यक्ति थे। इसलिए मैंने अपने किरदार में अपने पिता की इस विरासत को लेने की कोशिश की है।”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ से होगा।
[ad_2]
Source link