[ad_1]
नई दिल्ली. वूमेंस बिग बैश लीग के मुकाबले में मंगलवार को एक रोचक घटना देखने को मिली. ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए इस मैच में ब्रिस्बेन टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई गई. ब्रिस्बेन हीट की बॉलर एमेलिया केर (Amelia Kerr)पर टॉवल से कैच पकड़ने के लिए यह पेनल्टी लगी.यह घटना सिडनी सिक्सर्स की बैटिंग के दौरान पारी के 10वें ओवर में हुई, उस समय सिडनी का स्कोर दो विकेट पर 74 रन था.
ब्रिस्बेन में खेले गए इस मैच में बैटर एश्लेग गार्डनर ने केर की गेंद पर शॉट लगाया और रन के लिए दौड़ी, इसी दौरान लॉग ऑन क्षेत्र से फील्डर ने कैच करके बॉलर एमिलिया की ओर फेंका जिन्होंने हाथ में टॉवल पकड़ रखा था. टॉवल वाले हाथ से कैच करने को नियम विरुद्ध माना गया और ब्रिस्बेन टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगाई गई.
Today we learned: Catching a ball with a towel results in a 5-run penalty #WBBLonFanCode #WBBL pic.twitter.com/PgLIvrJRHK
— FanCode (@FanCode) November 21, 2023
;
रज्जाक के ‘बिगड़े’ बोल, ‘ऐश्वर्या ‘ विवाद के बाद अब टीम इंडिया पर निशाना
मैच में सिडनी सिक्सर्स ने छह विकेट से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए ब्रिस्बेन की टीम ने 20 ओवर्स में सात विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया.एमिलिया ने सर्वाधिक 64 रनों का योगदान दिया.जवाब में खेलते हुए सिडनी टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. विजयी टीम की ओर से गार्डनर ने 36 और एरिन बर्न्स ने 35 रन की पारियां खेलीं.
रऊफ को झटका देने की तैयारी में PCB, डिमोशन के साथ खेलने पर लग सकती है रोक
क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम
एमसीसी के नियम के अनुसार, विकेटकीपर को छोड़कर कोई भी फील्डर ग्लव्ज या इस तरह की कोई चीज नहीं पहन सकता.इसके साथ ही हाथ या उंगलियों के बचाव के लिए कोई भी चीज अंपायरों की सहमति से ही पहनी जानी चाहिए. फील्डिंग के दौरान शरीर के किसी अंग से तो गेंद को रोका जा सकता है लेकिन किसी अन्य ‘चीज’ की मदद से गेंद को रोकना या कैच करना नियम विरुद्ध है.
.
Tags: Big bash league, Cricket
FIRST PUBLISHED : November 23, 2023, 10:45 IST
[ad_2]
Source link