Home Sports टीम इंडिया से बाहर करने पर खूंखार हुआ गेंदबाज, आधा दर्जन बैटर्स का किया शिकार

टीम इंडिया से बाहर करने पर खूंखार हुआ गेंदबाज, आधा दर्जन बैटर्स का किया शिकार

0
टीम इंडिया से बाहर करने पर खूंखार हुआ गेंदबाज, आधा दर्जन बैटर्स का किया शिकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

इस लेग स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी
विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के पहले ही दिन चहल ने अपनी फिरकी में 6 बल्लेबाजों को फंसाया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. लेकिन चहल ने हार नहीं मानी. भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चहल ने भारतीय चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्श से करारा जवाब दिया है. हरियाणा की ओर से खेलते हुए चहल ने उत्तराखंड के खिलाफ गजब की गेंदबाजी की. उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 6 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. चहल ने इस धमाकेदार प्रदर्शन से यह दिखा दिया कि उन्हें टीम से बाहर करके चयनकर्ताओं ने शायद बड़ी गलती की है.

अहमदाबाद में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2023 (Vijay Hazare Trophy 2023) के इस मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने 10 ओवर में 2 ओवर मेडन रखते हुए 26 रन खर्च कर उत्तराखंड टीम के आधा दर्जन खिलाड़ियों का शिकार किया. उन्होंने 6 विकेट अपनी झोली में डाले. चहल की फिरकी के आगे उत्तराखंड (Uttrakhand vs Haryana) की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 47.4 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई. उत्तराखंड के लिए विकेटकीपर आदित्य तारे ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली.

द्रविड़ के बाद कौन होगा टीम इंडिया का नया कोच, रेस में किसका नाम सबसे आगे? इस दिग्गज के नाम पर जल्द लग सकती है मुहर

जब बोल रहा रोहित का बल्ला… फिर क्यों हो रहा हल्ला, ‘हिटमैन’ को क्यों बने रहना चाहिए ODI का कप्तान? 5 पॉइंट्स में समझिए

चहल की जगह बिश्नोई को मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में चयनकर्ताओं ने चहल की जगह युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दिया है. चहल को इससे पहले एशिया कप टीम में भी मौका नहीं मिला था. एशियन गेम्स और वनडे विश्व कप से भी उन्हें दूर रखा गया था लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के अपने पहले ही मैच में उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे साफ हो गया है कि आने वाले मुकाबलों में वह और खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Tags: Vijay hazare trophy, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here