Home Breaking News ‘मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई’: कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख का चेक दे रहे थे मंत्री, करुण पुकार सुन निशब्द

‘मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई’: कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख का चेक दे रहे थे मंत्री, करुण पुकार सुन निशब्द

0
‘मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई’: कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख का चेक दे रहे थे मंत्री, करुण पुकार सुन निशब्द

[ad_1]

Captain Shubhams mortal remains will arrive at Air Force station today last rites will be performed

Agra News
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजौरी में शहीद हुए कैप्टन शुभम गुप्ता को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पूर्व मंत्री एवं विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश शहीद कैप्टन की मां और पिता को 50 लाख रुपये का चेक सौंपने पहुंचे। चेक देने के दौरान फोटो खिंचाने पर शुभम की बिलखती हुई मां ने मंत्री से कहा कि मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ। मेरे बेटू शुभम को बुला दो। मां के ये शब्द सुनकर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी निशब्द रह गए। उच्च शिक्षा मंत्री अपने साथ कैमरामैन और मीडिया को लेकर पहुंचे थे। बेटे के गम में डूबी मां को खड़ा कराकर उन्होंने फोटो सेशन कराया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here