Home Sports मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी पहुंचे मंदिर, तिलक और सुंदर ने लिया भगवान का आशीर्वाद, देखें वीडियो

मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी पहुंचे मंदिर, तिलक और सुंदर ने लिया भगवान का आशीर्वाद, देखें वीडियो

0
मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी पहुंचे मंदिर, तिलक और सुंदर ने लिया भगवान का आशीर्वाद, देखें वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का अंत हुए महज 3 दिन हुए हैं और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दोनों टीमों में कुछ बदलाव हुए हैं, वर्ल्ड कप में उतरे कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत में कुछ ही घंटे बाकी हैं, मुकाबले से पहले भारतीय प्लेयर्स ने विशाखापट्टनम में भगवान का आशीर्वाद लिया. पूजा के दौरान तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर नजर आए. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टी20 टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना टी20 डेब्यू किया था. इस सीरीज में वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रहे ज्यादातर खिलाड़ी रेस्ट पर हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नरसिम्हा स्वामी मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया. तिलक ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. वहीं, वाशिंगटन सुंदर के पास भी इस सीरीज में खुद को साबित करने का शानदार मौका है.

अगले साल होना है टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जून में होगा. इस टूर्नामेंट में भारत के इन युवा खिलाड़ियों का अहम रोल होगा. तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और टीम के कई खिलाड़ियों के पास सेलेक्टर की नजरों में जगह बनाने का गोल्डन चांस है. यदि वे इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं.

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमाऱ

टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर का तूफानी शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया धमाल, जड़ी 19 बाउंड्री

ऑस्ट्रेलिया- थ्यू वेड (कप्तान), ऐरन हार्डी, ट्रैविड हेडस स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जॉश इंगल्स, जेसन बेहरनड्रॉफ़, शॉन ऐबट, नेथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, ऐडम ज़ैम्पा, तनवीर सांघा

Tags: IND vs AUS, Off The Field, Team india, Tilak Varma, Washington Sundar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here