[ad_1]

इंडिगो की फ्लाइट कराची डायवर्ट
– फोटो : PTI
विस्तार
इंटरनेशनल फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी के बाद उसे आपात परिस्थितियों में कराची की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो का यह विमान जेद्दा से हैदराबाद आ रहा था। विमानन कंपनी ने बताया है कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को कराची ले जाया गया।
यात्री की तबियत बिगड़ने और मेडिकल इमरजेंसी में कराची डायवर्ट की गई इंडिगो फ्लाइट के बारे में कंपनी ने बयान जारी किया है। इंडिगो ने बताया कि बुधवार को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली उसकी उड़ान में एक यात्री ने सेहत बिगड़ने की सूचना दी। चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण विमान को हैदराबाद लाने से पहले कराची की तरफ मोड़ना पड़ा।
गुरुवार को इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट को कराची की तरफ मोड़ने के बाद यात्री को डॉक्टर से दिखाया गया। यात्री की समुचित देखभाल के बावजूद डॉक्टर उसे जीवित नहीं बचा सके। एयरलाइन कंपनी ने कहा, इंडिगो के अधिकारी मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
[ad_2]
Source link