Home World Israel Hamas War Live: इजरायल-हमास डील के बावजूद गाजा में आज नहीं रुकेगी जंग, क्या है वजह?

Israel Hamas War Live: इजरायल-हमास डील के बावजूद गाजा में आज नहीं रुकेगी जंग, क्या है वजह?

0
Israel Hamas War Live: इजरायल-हमास डील के बावजूद गाजा में आज नहीं रुकेगी जंग, क्या है वजह?

[ad_1]

Israel Hamas War Live Updates: इजरायल-हमास के बीच हुई डील के बावजूद गुरुवार गाजा में जंग रुकने या बंधकों की रिहाई के आसार नहीं है. माना जा रहा था कि डील पर गुुरुवार से लागू हो जाएगी.  इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील का स्वागत किया है. 

शुक्रवार से पहले जंग रुकने या बंधकों की रिहाई संभव नहीं

एएफपी के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बावजूद शुक्रवार से पहले गाजा में लड़ाई में कोई रुकावट नहीं होगी या हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों की रिहाई नहीं होगी. इस समझौते को इजरायली सरकार ने बुधवार तड़के मंजूरी दे दी थी और इसके गुरुवार को प्रभावी होने की उम्मीद थी. 

एएफपी के मुताबिक अधिकारियों की यह टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी के उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमलों में पकड़े गए किसी भी बंधक को शुक्रवार से पहले मुक्त नहीं किया जाएगा. 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हमारे बंधकों की रिहाई पर संपर्क आगे बढ़ रहे हैं और लगातार जारी हैं. रिलीज़ की शुरुआत पक्षों के बीच मूल समझौते के अनुसार होगी, और शुक्रवार से पहले नहीं.’ हानेग्बी ने कोई और विवरण नहीं दिया, और इज़राइली अधिकारियों ने घटनाक्रम के लिए तुरंत कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया. 

बाइडेन ने किया समझौते का स्वागत 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर इजरायल-हमास समझौते का स्वागत किया. व्हाइट हाउस के मुताबिक नेतन्याहू और बाइडेन ने ‘लड़ाई में विराम पर चर्चा की, जो गाजा में बहुत आवश्यक मानवीय सहायता बढ़ाने की अनुमति देगा. दोनों आने वाले दिनों में सीधे निकट संपर्क में रहने पर सहमत हुए.’ बाइडेन ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से भी बात की और बंधक वार्ता में कतर की भूमिका के लिए उसकी सराहना की. 

इजरायल-हमास में क्या समझौता हुआ है? 
समझौते के तहत, इजरायल और हमास गाजा युद्ध में चार दिन के संघर्ष विराम पर सहमत हुए. हमास 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों में से 50 को छोड़ेगा. बदले में, इजरायल कम से कम 150 फिलिस्तीनी  कैदियों को रिहा करेगा और छह सप्ताह से अधिक की बमबारी, भारी लड़ाई और विनाशकारी घेराबंदी के बाद गाजा पट्टी में अधिक मानवीय सहायता की अनुमति देगा. इस प्रक्रिया में मुक्त होने वाले बंधकों में महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे, जबकि फिलिस्तीनी कैदियों में 18 वर्ष और उससे कम उम्र की महिलाएं और किशोर लड़के शामिल होंगे.

बता दें सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था जिसमें 1200 लोगों की मौत हुई. इस दौरान हमास के लिए लड़ाकों ने करीब 239 लोगों को बंधक बना लिया था. इसके बाद इजरायल ने हमास के कंट्रोल वाले गाजा पट्टी पर हवाई और फिर जमीनी हमले करने शुरू कर दिया. इजरायली हमलों में14,500 से अधिक लोग मारे गए हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here