Home Sports Rashid Khan: राशिद खान ने वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कराई सर्जरी, सामने आई अस्पताल से तस्वीर

Rashid Khan: राशिद खान ने वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कराई सर्जरी, सामने आई अस्पताल से तस्वीर

0
Rashid Khan: राशिद खान ने वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कराई सर्जरी, सामने आई अस्पताल से तस्वीर

[ad_1]

Rashid Khan Surgery: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की पीठ की सर्जरी हुई है. भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप (ODI World Cup-2023) में खेलने वाले राशिद खान की एक तस्वीर गुरुवार को अस्पताल से सामने आई. राशिद ने खुद ही सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की, जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.

अस्पताल से तस्वीर आई सामने

राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आप सभी की दुआओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. सर्जरी ठीक रही और अब रिकवरी की राह शुरू होगी. मैदान पर वापसी के लिए बेताब हूं.’ इस पर कई फैंस ने कमेंट किया और जल्दी मैदान पर उतरने के लिए दुआ भी की. 

बिग बैश लीग से बाहर

राशिद खान पीठ की चोट की सर्जरी के कारण 7 दिसंबर से शुरू होने वाली बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी नहीं खेल पाएंगे. राशिद की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स ने गुरूवार को घोषणा की कि राशिद का छोटा सा ऑपरेशन होना है. इंग्लैंड के हैरी ब्रुक भी टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. राशिद 2017 से स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं. एडिलेड स्ट्राइकर्स के क्रिकेट महाप्रबंधन टिम निल्सन ने कहा, ‘राशिद स्ट्राइकर्स और फैंस के पसंदीदा हैं जो 7 साल से हमारे लिए खेल रहे हैं. इसलिए इन गर्मियों में उनकी कमी खलेगी.’

 

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान 

टिम निल्सन ने साथ ही बताया कि जल्द ही राशिद के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘राशिद टीम के लिए बीबीएल में खेलना बहुत पसंद करते हैं और हम उनका सपोर्ट करते हैं क्योंकि उनका इस चोट के लिए इलाज किया जाएगा  ताकि वह खेल में लंबे समय तक जुड़े रहें.’ उन्होंने कहा, ‘हमारा मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ आगामी सीजन में राशिद की जगह अन्य खिलाड़ी को लेने के लिए ऑप्शन देखेगा जिनके नाम की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here