Home Breaking News Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बस कुछ देर का और इंतजार…कामयाबी छह मीटर दूर, 41 जिंदगियां होंगीं कैद से आजाद

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बस कुछ देर का और इंतजार…कामयाबी छह मीटर दूर, 41 जिंदगियां होंगीं कैद से आजाद

0
Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बस कुछ देर का और इंतजार…कामयाबी छह मीटर दूर, 41 जिंदगियां होंगीं कैद से आजाद

[ad_1]

08:27 AM, 23-Nov-2023

ऑगर मशीन फिर आगे बढ़ी

ऑगर मशीन के आगे कुछ सरिया आ जाने से काम रुका जिन्हें कटर से काटकर मशीन फिर आगे बढ़ गई। रेस्क्यू बचाव अभियान से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, रात ऑगर मशीन के सामने जो सरियों की बाधा आई थी उसे एनडीआरएफ की टीम की मदद से गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हटा दिया गया था। जल्द मजदूरों के बाहर आने की संभावना है।

08:14 AM, 23-Nov-2023

सुरंग में फंसे मजदूरों को बीत चुके 264 घंटे

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे। उम्मीद है कि आज मजदूर बाहर निकल पाएंगे।

08:05 AM, 23-Nov-2023

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे बोले- जल्द मिलेगी अच्छी खबर

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बताया कि जल्द अच्छी खबर मिलेगी। दोपहर तीन बजे मलबा आने से कुछ देर अभियान बाधित जरूर हुआ लेकिन कुछ देर बात फिर शुरू हो गया। जो रात तक जारी रहा। वहीं, रात करीब दस बजे ड्रिल मशीन के सामने सरिया आने से काम फिर रुक गया था, जो सरिया काटने के बाद फिर शुरू हो गया था। विशेषज्ञों का कहना था कि पाइप को आरपार करने के बाद उसमें ऑगर मशीन की ड्रिल बर्मा हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। सुबह तक सफलता मिल ही जाएगी। वहीं, सचिव डॉ.नीरज खैरवाल ने बताया कि सफलता ज्यादा समय नहीं है।

ये भी पढ़ें…Uttarkashi Tunnel Rescue:  बाहर आने पर भी सामान्य नहीं रहेगा श्रमिकों का जीवन…दस तस्वीरों के साथ जानें वजह

07:52 AM, 23-Nov-2023

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: बस कुछ देर का और इंतजार…कामयाबी छह मीटर दूर, 41 जिंदगियां होंगीं कैद से आजाद

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 12 वें दिन भी जारी है। मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों की पहली तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले टीम को सफलता मिली और छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया गया था।

इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे। वहीं अगर सबकुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को मजदूर बाहर की दुनिया में सांस ले सकते हैं। बुधवार देर रात पाइप उनके करीब पहुंच गया था। हालांकि ऑगर मशीन के आगे कुछ सरिया आ जाने से काम रुका भी, जिन्हें कटर से काटकर मशीन फिर आगे बढ़ गई।

ये भी पढ़ें…Uttarkashi Tunnel:  मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े…बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल

रात 12 बजे अफसरों ने बताया कि सुबह तक मजदूरों को निकाल लिया जाएगा। वहीं, मजदूरों के स्वागत और कुशलक्षेम पूछने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह 12:45 बजे से अमेरिकन ऑगर मशीन ने सुरंग के भीतर बचे हुए मलबे में 22 मीटर से आगे ड्रिल शुरू की। बुधवार का दिन अहम साबित हुआ। सुबह 11 बजे तक सुरंग में करीब 36 मीटर तक पाइप पहुंच चुका था। करीब 12 बजे एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने मीडिया को बताया कि 10 घंटे में करीब 18 मीटर पाइप आगे बढ़ गया है

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here