Home Sports इमाम के निकाह समारोह में शामिल हुए बाबर, कव्‍वाली का उठाया लुत्‍फ,देखें VIDEO

इमाम के निकाह समारोह में शामिल हुए बाबर, कव्‍वाली का उठाया लुत्‍फ,देखें VIDEO

0
इमाम के निकाह समारोह में शामिल हुए बाबर, कव्‍वाली का उठाया लुत्‍फ,देखें VIDEO

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान टीम के क्रिकेटर इमाम-उल-हक (Imam-ul-Haq) शनिवार 25 नवंबर को अनमोल मेहमूद (Anmol Mehmood) के साथ लाहौर में शादी रचाने जा रहे हैं. समारोह की शुरुआत 23 नवंबर से कव्‍वाली कार्यक्रम के साथ हुई. निकाह शनिवार को होगा और इसके बाद 26 नवंबर को वलीमा होगा. गुरुवार को आयोजित कव्‍वाली के कार्यकम में इमाम के खास दोस्‍त और पाकिस्‍तान टीम के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम और सरफराज अहमद शामिल हुए. कार्यक्रम के वायरल हुए वीडियो में सरफराज को ‘मेरा पिया घर आया’पर झूमते हुए देखा जा सकता है. बाबर और इमाम भी इसमें नजर आ रहे हैं.

बता दें, अनमोल का मेंहदी समारोह मंगलवार को नॉर्वे में आयोजित हुआ था.इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई तस्‍वीरों में इमाम की होने वाली बीवी को गहरे लाल रंग के गोल्‍डन एम्‍ब्रायडरी वाले लहंगे में देखा गया था.

‘रिंकू सिंह को गले लगाने वाले इस शख्‍स ने ही बदली है उनकी तकदीर’, दिनेश कार्तिक ने शेयर की प्रेरक स्‍टोरी

निकाह के बाद इमाम को जल्‍द ही टेस्‍ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया रवाना होना है.ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान की यह टेस्‍ट सीरीज दिसंबर-जनवरी में आयोजित होगी.पहला टेस्ट पर्थ में 14 दिसंबर से, दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से और तीसरा व अंतिम टेस्ट सिडनी में तीन जनवरी से होगा. इस सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम का ट्रेनिंग कैंप 23 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू हो चुका है. बाबर और सरफराज ने निकाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीसीबी से इजाजत ली है

‘तुम्हारा साथ हर दिन एक…’ स्वाति के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ भारतीय पेसर, रचाया ब्याह

पाकिस्‍तान के दिग्‍गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम 22 टेस्‍ट, 72 वनडे और दो टी20 में पाकिस्‍तान टीम का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं. टेस्‍ट में 38.78 के औसत से 1474 रन, वनडे में 48.27 के औसत से 3138 रन और टी20 में 21 रन उनके नाम पर दर्ज हैं.

Tags: Babar Azam, Sarfaraz Ahmed



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here