Home World चीन ने इन 6 देशों को दी बड़ी सौगात, इसके पीछे क्या है ड्रैगन ड्रैगन का मकसद? समझ लीजिए

चीन ने इन 6 देशों को दी बड़ी सौगात, इसके पीछे क्या है ड्रैगन ड्रैगन का मकसद? समझ लीजिए

0
चीन ने इन 6 देशों को दी बड़ी सौगात, इसके पीछे क्या है ड्रैगन ड्रैगन का मकसद? समझ लीजिए

[ad_1]

Visa Free Entry: चीन ने शुक्रवार को कहा कि यह पांच यूरोपीय देशों और मलेशिया के नागरिकों को बगैर वीजा के प्रवेश की अनुमति देगा क्योंकि व्यापार एवं पर्यटन के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को यात्रा पर आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के नागरिकों को एक दिसंबर से बगैर वीजा के 15 दिनों के लिए चीन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसे परीक्षण के आधार पर शुरू किया गया है और यह एक साल प्रभावी रहेगा.

‘उच्च स्तर पर चीन को खोलना’

दरअसल, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी नागरिकों को यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना और बाहरी विश्व के लिए उच्च स्तर पर चीन को खोलना है. कोविड-19 महामारी को लेकर लगाई गई कड़ी पाबंदियां करीब तीन वर्षों बाद इस साल की शुरूआत में हटाई गईं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या महामारी पूर्व के स्तर पर आनी अभी बाकी है. चीन ने पूर्व में, ब्रूनेई, जापान और सिंगापुर के नागरिकों को वीजा के बगैर सिंगापुर में प्रवेश की अनुमति दी थी, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के बाद इसे स्थगित कर दिया था.

बगैर वीजा के प्रवेश को बहाल
बताया गया कि इसने जुलाई में ब्रूनेई और सिंगापुर के लिए बगैर वीजा के प्रवेश को बहाल किया, लेकिन अबतक जापान के लिए ऐसा नहीं किया है. चीन में यूरोपीय संघ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस घोषणा का स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि और भी यूरोपीय देशों के नागरिकों को जल्द ही बगैर वीजा के यात्रा की अनुमति दी जाएगी. इसने एक बयान में इसे व्यावहारिक प्रयास बताया, जो कारोबार के लिए विश्वास बढ़ाएगा. सरकार अर्थव्यवस्था की सुस्त पड़ी रफ्तार को गति देने के लिए विदेशी निवेश चाह रही है.

कोरोना के दौरान अचानक लगा था ब्रेक
यह भी बताया गया कि टेस्ला के एलन मस्क एवं एप्पल के टिम कुक सहित कुछ कारोबारी व्यापार मेलों तथा बैठकों के लिए आते रहे हैं. विदेशी पर्यटक, महामारी से पहले की तुलना में अभी बहुत कम संख्या में आ रहे हैं. इससे पहले चीन ने पहले ब्रुनेई, जापान और सिंगापुर के नागरिकों को बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति दी थी, लेकिन कोरोना के प्रकोप के बाद इसे निलंबित कर दिया गया था

इसे पीछे का कारण क्या है?
एक तथ्य इससे जुड़ा हुआ यह है कि चीन ने जुलाई में ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश फिर से शुरू किया लेकिन जापान के लिए ऐसा नहीं किया है. फिलहाल चीनी सरकार सुस्त अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद के लिए विदेशी निवेश की मांग कर रही है, और कुछ व्यवसायी व्यापार मेलों और बैठकों के लिए आ रहे हैं. साथ ही विदेशी पर्यटन को बढ़ाना भी ड्रैगन का एक मकसद है. शायद यही कारण है कि चीन ऐसा कर रहा है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here