Home Breaking News पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आठ माह का बेटा घायल

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आठ माह का बेटा घायल

0
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आठ माह का बेटा घायल

[ad_1]

Three including husband and wife killed as truck hits the bike in pilibhit

अजय पाल, सरोज और सुमन के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव औरिया और जनकपुरी के बीच टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। दंपती का आठ महीने का बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

जानकारी के मुताबिक गांव औरिया निवासी अजयपाल, अपनी पत्नी सरोज कुमारी, बहन सुमन को लेकर बाइक से मेला देखकर लौट रहे थे। सरोज की गोद में आठ महीने का बेटा था। औरिया व जनकपुरी के बीच टनकपुर हाईवे पर सामने से आ रहे भूसी भरे ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दंपती और युवती की मौत हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here