Home Breaking News रणदीप हुड्डा ने बताई शादी की तारीख, इस दिन लिन लैशराम संग लेंगे सात फेरे

रणदीप हुड्डा ने बताई शादी की तारीख, इस दिन लिन लैशराम संग लेंगे सात फेरे

0
रणदीप हुड्डा ने बताई शादी की तारीख, इस दिन लिन लैशराम संग लेंगे सात फेरे

[ad_1]

अभिनेता रणदीप हुड्डा नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तारीख भी सामने आ गई है। खुद अभिनेता ने इसका एलान सोशल मीडिया पर किया है। बता दें कि अभिनेता इसी महीने घोड़ी चढ़ने वाले हैं। लिन और रणदीप का शुभ विवाह 29 नवंबर 2023 को होगा। बता दें कि काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर खबरें चल रही हैं। आज अभिनेता ने खुद शादी की डेट कंफर्म कर दी है।




रणदीप हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें उन्होंने शादी की तारीख, वेन्यू और रिसेप्शन आदि की जानकारी दी है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘हमारे पास एक खुशखबरी है।’ साझा किए गए पोस्टर में लिखा है, ‘जिस तरह ‘महाभारत’ में अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था, हम भी अपने परिवारीजनों और मित्रों के आशीर्वाद से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं’।

Bollywood: ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले वेटर रह चुके हैं ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री का चमकता सितारा


अभिनेता ने आगे लिखा, ‘आप सभी के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर 2023 को शादी करने जा रहे हैं।’ बता दें कि अभिनेता की शादी मणिपुर में होगी। पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी भी दी गई है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारी शादी इम्फाल, मणिपुर में होगी। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here