[ad_1]
हाइलाइट्स
कहा, हर कोई इस गेंदबाज पर उठा रहा है सवाल
नेशनल टी20 चैंपियनशिप के लिए हारिस कराची में हैं
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की ऐलान के ठीक पहले खुद को अनुपलब्ध बताने के बाद तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) अपने देश में हर किसी के निशाने पर हैं. पाकिस्तान टीम के नवनियुक्त चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज (Wahab Riaz) भी हारिस की आलोचना कर चुके हैं. मीडिया में यह भी चर्चा है कि इस ‘इंकार’ के बाद हारिस के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सख्त कदम उठा सकता है. इस तेज गेंदबाज का सेंट्रल कांट्रेक्ट में डिमोशन किया जा सकता है, साथ ही बिग बैश लीग में खेलने की इजाजत देने से भी इनकार किया जा सकता है.
इस बीच, हारिस के पारिवारिक सूत्रों ने खुलासा किया कि टारगेट करके की जा रही आलोचना से यह तेज गेंदबाज मानसिक रूप से परेशान है. Cricketpakistan.com की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल के हारिस इस समय नेशनल टी20 चैंपियनशिप के लिए कराची में हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट फिर से खेलने के लिए मानसिक और शारीरिक तैयारी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
‘रिंकू सिंंह को गले लगाने वाले इस शख्स ने बदली उनकी तकदीर’, DK ने शेयर की स्टोरी
परिवार से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वर्ल्डकप 2023 में पाकिस्तान टीम के अभियान के दौरान आलोचना से हारिस परेशान हैं. जिन्हें क्रिकेट की नाममात्र की जानकारी है, वे भी इस गेंदबाज के फॉर्म और विकेट लेने की क्षमता पर सवाल उठाते नजर आए.
37 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हारिस रऊफ ने अब तक केवल एक टेस्ट ही खेला है और वह भी करीब एक साल पहले. रावलपिंडी के इस टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में ही उन्होंने बैटिंग की थी और 13 ओवर में 78 रन देकर केवल एक विकेट लिया था. उन्होंने अब तक केवल 9 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले हैं. पांच दिन का क्रिकेट वे खेलना चाहते हैं और इसके लिए मानसिक तैयारी के साथ अपनी बॉडी को फिट बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
.
Tags: Haris Rauf, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : November 24, 2023, 14:45 IST
[ad_2]
Source link