Home Sports Indian Athlete: एशियन गेम्स खेलने वालीं भारत की एथलीट रचना कुमारी डोप टेस्ट में फेल, सस्पेंड

Indian Athlete: एशियन गेम्स खेलने वालीं भारत की एथलीट रचना कुमारी डोप टेस्ट में फेल, सस्पेंड

0
Indian Athlete: एशियन गेम्स खेलने वालीं भारत की एथलीट रचना कुमारी डोप टेस्ट में फेल, सस्पेंड

[ad_1]

Rachna Kumari Dope Test : भारतीय खेल जगत के लिए शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई. चीन के हांगझोउ में हाल में आयोजित हुए एशियन गेम्स (Asian Games) में हिस्सा लेने वालीं भारतीय महिला एथलीट रचना कुमारी (Rachna Kumari) अंतरराष्ट्रीय महासंघ की एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट की ओर से किए गए डोप टेस्ट में फेल हो गईं.

टेस्ट में मिले स्टेरॉयड

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वालीं 30 साल की हैमर थ्रोअर रचना कुमारी अंतरराष्ट्रीय महासंघ की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा किए गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है. ये टेस्ट कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट से ठीक पहले किया गया था. रचना कुमारी के डोप नमूने में स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल, मेटांडिएनोन और डीहाइड्रोक्लोरोमिथाइलटेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी) पाए गए हैं.

रचना ने दी ये जानकारी

एआईयू ने अपनी वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि रचना को ‘नोटिस ऑफ एलिगेशन’ जारी कर दिया गया है. जब रचना कुमारी से इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को पटियाला में एक विदेशी डोप जांच एजेंसी के लिए काम कर रहे अधिकारियों को उन्होंने यूरीन सैंपल दिए थे. यूपी की रहने वालीं रचना कुमारी ने कहा कि उन्हें डोप टेस्ट में फेल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक अधिकारी ने सूचित किया कि रचना कुमारी डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं लेकिन उन्होंने भी इसकी अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया क्योंकि ये एआईयू से संबंधित है.

लग सकता है 4 साल का बैन

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अगर रचना मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन पर अधिकतम 4 साल का बैन लग सकता है. रचना कुमारी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांगझोउ एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली 68 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा थीं. वह 29 सितंबर को महिलाओं की तारगोला फेंक स्पर्धा में 58.13 मीटर के प्रयास से 9वें स्थान पर रही थीं. उन्होंने जून में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में 65.03 मीटर के प्रयास से गोल्ड मेडल जीता था, उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं जीता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here