[ad_1]

स्टोक्स, आर्चर, हार्दिक और हर्षल
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2024 को लेकर अभी से ही माहौल बनना शुरू हो गया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा करने के लिए 26 नवंबर तक का समय है। नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होगी। रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले फ्रेंचाइजी दो प्रमुख कारकों पर विचार करेंगी। इनमें बोली लगाने के लिए उपलब्ध नए नाम और 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन शामिल हैं। टीमें मेगा ऑक्शन में अपनी टीमों को नया रूप देती हैं।
[ad_2]
Source link