[ad_1]

द्रविड़ को आईपीएल में दो टीमें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं
– फोटो : IPL
विस्तार
विश्व कप 2023 के खत्म होते ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का भारत के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया। विश्व कप खत्म होने के बाद से द्रविड़ अब आगे क्या करने वाले हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह दोबारा से भारतीय कोच नहीं बनना चाहते और अनुबंध नहीं बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि द्रविड़ आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, द्रविड़ आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के साथ बातचीत कर रहे हैं।
अगर चीजें सामान्य रहती हैं तो द्रविड़ आईपीएल 2024 से पहले LSG के मेंटर बन सकते हैं। हालंकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि द्रविड़ और बीसीसीआई के बीच क्या बातचीत होती है। उन्हें 2021 टी20 विश्व कप के बाद वनडे विश्व कप 2023 तक दो साल के अनुबंध के लिए पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद द्रविड़ को इस पद के लिए मनाने में बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष सौरव गांगुली और वर्तमान सचिव जय शाह ने अहम भूमिका निभाई थी।
[ad_2]
Source link