Home Sports Sanju Samson: टीम इंडिया से लगातार बाहर, अब संजू सैमसन ने कप्तान रोहित पर कही ये बात

Sanju Samson: टीम इंडिया से लगातार बाहर, अब संजू सैमसन ने कप्तान रोहित पर कही ये बात

0
Sanju Samson: टीम इंडिया से लगातार बाहर, अब संजू सैमसन ने कप्तान रोहित पर कही ये बात

[ad_1]

Sanju Samson on Rohit Sharma: भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी रन जोड़े हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें मौके कम ही मिल पाए हैं. संजू ने साल 2015 में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था लेकिन बीते 8 साल में उन्हें भारतीय टीम के लिए कुल 37 मैच खेलने का ही मौका मिल सका है. टेस्ट फॉर्मेट में तो संजू ने डेब्यू तक नहीं किया. अब उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से सपोर्ट मिलने पर बड़ी बात कही है.

वर्ल्ड कप के बाद AUS सीरीज से भी बाहर

केरल से ताल्लुक रखने वाले संजू सैमसन को पहले वनडे वर्ल्ड कप के लिए नजरअंदाज किया गया. अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिला. फैंस को उम्मीद थी कि संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उतारा जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. संजू सैमसन को हालांकि कप्तान रोहित शर्मा से हमेशा सपोर्ट मिला है. ये बात खुद संजू ने बताई है.

रोहित ने खुद की बात

29 साल के संजू सैमसन ने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘रोहित शर्मा पहले या शायद दूसरे इंसान हैं जो मेरे पास आते हैं, मुझसे हमेशा बात करते हैं. उन्होंने एक बार मुझसे कहा- संजू. कैसे हो. आपने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो काफी छक्के लगाए. जब वह (रोहित) मेरे पास आए तो मुझे काफी अच्छा लगा. रोहित हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं. उनसे हमेशा काफी समर्थन मिलता है.’

टी20 में कम है औसत

संजू सैमसन ने 2015 में टी20 के जरिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया. उन्होंने अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें 19.68 के औसत से कुल 374 रन बनाए हैं. वनडे इंटरनेशनल में तो उन्हें केवल 13 मैच खेले और 3 अर्धशतकों की बदौलत 390 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 55.71 का रहा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here