Home Breaking News Tunnel Rescue: लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुकी ड्रिल मशीन, फंसे मजदूरों से अंदर की तरफ से मलबा हटवाने की तैयारी

Tunnel Rescue: लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुकी ड्रिल मशीन, फंसे मजदूरों से अंदर की तरफ से मलबा हटवाने की तैयारी

0
Tunnel Rescue: लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुकी ड्रिल मशीन, फंसे मजदूरों से अंदर की तरफ से मलबा हटवाने की तैयारी

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Rescue Auger Drill machine stopped nine meters before target

लक्ष्य से पहले रुकी ऑगर मशीन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन शुक्रवार शाम 24 घंटे बाद चली, लेकिन 1.5 मीटर आगे बढ़ने के बाद फिर लोहे का अवरोध आने से लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुक गई। जिसके बाद अवरोधों को काटकर हटाने का काम तो शुरू हुआ लेकिन इस बात पर भी विचार शुरू हो गया कि क्यों ने फंसे मजदूरों से ही अंदर की तरफ से नौ मीटर मलबा हटवा दिया जाए।

सुरंग में कैद 41 जिंदगियां: बढ़ रही इंतजार की घड़ियां, उम्मीद में गुजरा 13वां दिन, बेबसी बयां कर रहीं तस्वीरें

बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बेस हिलने से ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। मरम्मत आदि में करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद मशीन 13वें दिन शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे चली तो उम्मीदें फिर जग गईं। लेकिन कुछ देर बाद ही रेस्क्यू टीमों को फिर झटका लग गया।

एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि करीब शाम 6:40 बजे मशीन की राह में फिर लोहे का अवरोध आने से काम रुक गया। अब तक मलबे में करीब 47 मीटर ही पाइप पहुंच पाया है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here