Home Breaking News अस्पताल में रखा शव कुत्तों ने नोंचा: परिजनों का हंगामा, कहा- स्टाफ ने की लापरवाही; डॉक्टर बोले- आरोप बेबुनियाद

अस्पताल में रखा शव कुत्तों ने नोंचा: परिजनों का हंगामा, कहा- स्टाफ ने की लापरवाही; डॉक्टर बोले- आरोप बेबुनियाद

0
अस्पताल में रखा शव कुत्तों ने नोंचा: परिजनों का हंगामा, कहा- स्टाफ ने की लापरवाही; डॉक्टर बोले- आरोप बेबुनियाद

[ad_1]

सवाल: परिजनों का आरोप है कि कुत्तों ने शव को खुर्द-बुर्द किया है।
जवाब: ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, वहां पर कोई भी कुत्ता नहीं था। हमारे पास वीडियो सबूत है।
सवाल: कुत्तों के पैरों के निशान शव के पास मिले हैं?
जवाब: पेशेंट के कान से खून बह रहा था। उसके सिर पर पट्टी बांधी गई थी ताकि खून ना बहे। वहीं खून आसपास था। कुत्तों को वही लोग बाहर से लाए थे।
सवाल: दिन के समय 70 प्रतिशत बचने की उम्मीद बताई गई और शाम को कहा कि एक से दो प्रतिशत ही उम्मीद है। लापरवाही के आरोप परिजनों ने लगाए हैं।
जवाब: इलाज में लापरवाही के आरोप भी बेबुनियाद हैं। जिसकी मौत हुई है, वो शख्स काफी गंभीर अवस्था में आया था। उसके दिमाग में भी काफी ज्यादा चोट थी। बचने की उम्मीद नहीं थी। ये परिजन भी जानते थे। हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। ऑपरेशन भी किया, लेकिन रात में मौत हो गई। बेसमेंट में डेड हाउस है। वहीं डेड बॉडी रखते हैं।
सवाल: डेड बॉडी के पास किसी को भी रुकने नहीं दिया गया?
जवाब: डेड बॉडी के पास परिजनों को रुकने के लिए कहा गया था। किसी को रोका नहीं था।
सवाल: परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया है।
जवाब: उल्टा परिजनों ने हमारे स्टाफ के साथ मारपीट की है। स्टाफ एफआईआर कराएगा।

दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। – राकेश कुमार, प्रभारी, शहर थाना, रेवाड़ी

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here