[ad_1]
नई दिल्ली. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को लेकर चर्चा है कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं. फैंस तो यही चाहेंगे कि जैसा परफॉर्मेंस अगले वर्ल्ड कप में भी दोनों दिग्गज खेलते दिखें. पूर्व क्रिकेटर मुथ्थैया मुरलीधरन ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा राय दी है. उन्होंने इशारा किया कि रोहित शर्मा एक और वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो रहे हैं.
मुरलीधरन ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा, “अगर रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो जिस तरह का स्टार्ट उन्होंने दिया है. वो शानदार है. वह टूर्नामेंट में कभी फेल नहीं हुए. वह अभी सिर्फ 36 साल के हैं. वह अगला वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. अगर वह अपनी फिटनेस पर विराट कोहली जैसा ध्यान दें.”
रिंकू सिंह ने भारतीय दिग्गज को दिया सफलता का क्रेडिट, बोले- मुझे बहुत कुछ सिखाया, बड़े भैया की तरह…
मुरली ने आगे कहा, “रोहित ने 130 के स्ट्राइक रेट से वनडे में बैटिंग की है. टी20 के लिहाज से यह खराब नहीं है. वह एक्सपीरियेंस प्लेयर हैं. बस आपको 35 साल के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर वह खेलने की इच्छा जताते हैं तो वह अगला वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे. मुझे लगता है कि वह जरूर खेलेंगे. ऐसा उनके दिमाग में जरूर होगा.”
रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ढाल बनकर कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज से विरोधी टीमों की कमर तोड़ी. इस वर्ल्ड कप में हिटमैन ने 597 रन ठोके, जिसमें एक 131 रन की आतिशी पारी भी शामिल है. हालांकि, विराट कोहली भी टीम के लिए खड़े रहे और 700 से अधिक रन ठोक डाले. लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने दोनों दिग्गजों की मेहनत पर पानी फेर दिया.
.
Tags: Muttiah Muralitharan, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 25, 2023, 12:26 IST
[ad_2]
Source link