Home Sports ‘रोहित-विराट के लिए 4 साल ज्यादा, अनुभवी प्लेयर…’ शोएब अख्तर ने जताया भरोसा

‘रोहित-विराट के लिए 4 साल ज्यादा, अनुभवी प्लेयर…’ शोएब अख्तर ने जताया भरोसा

0
‘रोहित-विराट के लिए 4 साल ज्यादा, अनुभवी प्लेयर…’ शोएब अख्तर ने जताया भरोसा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्म किया लेकिन फाइनल नहीं जीत सके. हालांकि, अब टीम की नजर साल 2027 में होने वाले विश्व कप पर होगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा साल 2027 का विश्व कप खेल पाएंगे या नहीं. ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की बातों से लग रहा है कि रोहित और विराट साल 2027 का विश्व कप नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, शोएब अख्तर ने कहा है कि हार्दिक पंड्या को अब रोहित और विराट को सम्मान के साथ विदा करना होगा.

शोएब अख्तर से जी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा,” मेरा मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा में अब भी क्रिकेट बाकी है. क्या आपको इस समय पूरी दुनिया में रोहित शर्मा से बेहतर ओपनर मिल सकता है? मेरा मानना है कि नहीं मिल सकता है. लेकिन अगर आगे चलकर अगर बदलाव होता है तो हार्दिक पंड्या को पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी. जब सचिन थे तो धोनी ने उन्हें विदा किया था. जब धोनी थे तो विराट ने विदा किया. अब हार्दिक की जिम्मेदारी है कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली को विदा करें.”

Ind vs Aus: तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना, कैसे होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20? जानें मौसम का मिजाज

शोएब अख्तर ने आगे कहा, “जब साल 2027 में विश्व कप का आयोजन होगा तो उस समय के लिए बीसीसीआई को अभी से रोहित शर्मा और विराट कोहली के विकल्प की तलाश करनी होगी. इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा उस समय भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लेकिन इन दोनों के लिए 4 साल काफी ज्यादा होंगे.”

बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. विराट ने 11 मैचों में 95 के औसत से 765 रन बनाए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का भी रिकॉर्ड तोड़ा. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए. 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया.

Tags: Hardik Pandya, Rohit sharma, Shoaib Akhtar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here