[ad_1]
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन गुरुवार, 23 नवंबर को फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग खोल दी है।
‘एनिमल’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से टिकट खिड़कियां और वेबसाइटें काफी व्यस्त हैं। लोग बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने के लिए टिकट लेने के लिए बेताब हैं। फिल्म के लिए उत्साह पूरे देश में और विशेष रूप से मुंबई में काफी है, जहां लोग फिल्म का एक टिकट पाने के लिए हजारों खर्च करने को तैयार हैं। मुंबई के सभी प्रमुख सिनेमाघरों ने ‘एनिमल’ के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और शहर में फिल्म का सबसे महंगा शो लगभग हाउसफुल है।
Emraan Hashmi: सलमान खान को ‘भाई’ नहीं कहते इमरान हाशमी, सुपरस्टार के लिए अभिनेता ने कही यह बड़ी बात
[ad_2]
Source link