[ad_1]

सब्जियों के दाम बढ़ने से लोग परेशान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर, गोभी, गाजर, खीरा, हरी मटर जैसी सब्जियों के सीजन के दौरान भी आसमान छूते रेटों ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों की परेशानियों बढ़ा दी हैं। वहीं सबसे अधिक टमाटर और प्याज के बढ़ते रेटों के कारण ये दोनों सब्जी अब सब्जी भोजन की थाली से गायब होती जा रही हैं। टमाटर और प्याज के रेट आपस में आंख मिचौनी का खेल खेल रहे हैं। कभी प्याज के रेट गृहणियों के आंसू निकाल देती है तो टमाटर भी अपनी लाल आंखे दिखाने में पीछे नहीं है। सर्दियों के सीजन में सस्ती सब्जी खाने वालों लोगों का जहां महंगाई ने जायका बिगाड़कर रख दिया है, वहीं इस महंगाई के कारण गृहणियों की रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।
[ad_2]
Source link