Home Sports IND vs AUS: संडे को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20, इस तस्वीर ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें!

IND vs AUS: संडे को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20, इस तस्वीर ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें!

0
IND vs AUS: संडे को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20, इस तस्वीर ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें!

[ad_1]

India vs Australia 2nd T20, Weather Report : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच त्रिवेंद्रम में रविवार यानी 26 नवंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी तिरुवनंपुरम पहुंच चुके हैं. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. इस बीच एक तस्वीर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. 

एक तस्वीर ने बढ़ाई धड़कनें

शनिवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. ये मैच से एक दिन पहले की तस्वीर है जिसमें पिच को कवर्स से ढका हुआ है. इतना ही नहीं, मैदान पर काफी पानी नजर आ रहा है. दरअसल, ये सब भारी बारिश का नतीजा है. तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश हो रही है. शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ी. 

ऐसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के मुताबिक, रविवार शाम को तिरुवनंतपुरम में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे जिसकी संभावना 38 प्रतिशत तक है. 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में बारिश कुछ देर के लिए खेल बिगाड़ सकती है. 

भारत के पास है बढ़त

भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 2 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को मात दी. ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 208 रन का बड़ा स्कोर बनाया जिसके बाद भारतीय टीम ने 1 गेंद और 2 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 80 रनों की तूफानी पारी खेली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here