Home Sports IND vs AUS, 2nd T20I: पहले मैच में खराब प्रदर्शन की इन 2 प्लेयर्स को मिलेगी सजा, सूर्या करेंगे प्लेइंग-11 से बाहर!

IND vs AUS, 2nd T20I: पहले मैच में खराब प्रदर्शन की इन 2 प्लेयर्स को मिलेगी सजा, सूर्या करेंगे प्लेइंग-11 से बाहर!

0
IND vs AUS, 2nd T20I: पहले मैच में खराब प्रदर्शन की इन 2 प्लेयर्स को मिलेगी सजा, सूर्या करेंगे प्लेइंग-11 से बाहर!

[ad_1]

IND-AUS 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से शिकस्त दी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की तूफानी पारी खेली. सूर्या को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में 26 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच में सूर्या दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले मैच में अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया था.

इन दो खिलाड़ियों को बाहर करेंगे सूर्या!

पहले मैच में लेग स्पिन बॉलर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की थी. इन दोनों  गेंदबाजों ने 8 ओवर में मिलकर 104 रन दे दिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर के दौरान 12.50 की इकॉनमी के साथ 50 रन लुटा दिए थे और सिर्फ 1 विकेट ही लिया. वहीं, बिश्नोई तो इनसे भी ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर डालते हुए 54 रन दिए. इनके नाम भी 1 विकेट रहा. इस प्रदर्शन के चलते उन्हें अगले मैच से सूर्यकुमार यादव बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

इनको मिल सकता है मौका

इस सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टी20 में मौका दिया जा सकता है. आवेश खान को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह. वहीं, वाशिंगटन सुंदर रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं. आवेश भारत के लिए 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 16 ही विकेट झटकने में कामयाब हुए हैं. दूसरी तरफ वाशिंगटन सुंदर 40 टी20 मैचों में 31 विकेट लेने मैं कामयाब हुए हैं. वहीं, बल्ले से 107 रन बना पाए हैं. 

दूसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here