[ad_1]

हार्दिक पांड्या
– फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 के अभी शुरू होने में तीन महीने से भी ज्यादा का समय बचा है। उससे पहले ही यह लीग खबरों में काफी बनी हुई है। दरअसल, अचानक से गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें सामने आई हैं। गुजरात की टीम पिछले दो सीजन से आईपीएल खेल रही है और पिछले दोनों सीजन में टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है।
2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक गुजरात छोड़ने को तैयार हैं और मुंबई उन्हें ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। गुजरात भी हार्दिक को रिलीज करने के लिए तैयार है। हालांकि, मुंबई के पास फिलहाल फंड की कमी है। 26 को ट्रांसफर विंडो बंद हो जाएगी। मुंबई को उससे पहले ही रकम चुकानी होगी। डील लगभग तय है।
[ad_2]
Source link