Home Breaking News IPL 2024 Retention Live: थोड़ी देर में जारी होगी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक पर रहेंगी नजरें

IPL 2024 Retention Live: थोड़ी देर में जारी होगी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक पर रहेंगी नजरें

0
IPL 2024 Retention Live: थोड़ी देर में जारी होगी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक पर रहेंगी नजरें

[ad_1]

02:54 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: अब तक इन खिलाड़ियों को ट्रेड किया गया

  • रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से ट्रेड किया
  • देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ट्रेड किया
  • आवेश खान को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से ट्रेड किया
  • शाहबाज अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ट्रेड किया
  • मयंक डागर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड किया

01:20 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: चेन्नई ने प्रिटोरियस को रिलीज किया

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को रिलीज करने का फैसला लिया है। प्रिटोरियस को आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सीएसके टीम मैनेजमैंट, कोच, खिलाड़ियों और फैंस को धन्यवाद किया जिन्होंने इस दौरान उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा प्रिटोरियस ने अगले सीजन के लिए टीम को शुभकामनाएं दी है।

01:16 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: पर्स में कम राशि बन रही अड़चन

अगर यह सौदा होता है तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड होगा। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रेड के लिए पर्याप्त पर्स रखना है। पिछली नीलामी के बाद, मुंबई के पास सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 यूएस डॉलर) बचे थे। फ्रेंचाइजी को आगामी नीलामी के लिए अपने पर्स में अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये (लगभग 600,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि मुंबई को हार्दिक को शामिल करने के लिए एक या दो बड़े प्लेयर को रिलीज करने की जरूरत है। रिटेंशन की समय सीमा आज शाम चार बजे समाप्त हो रही है। आज पता चल जाएगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है और किसे रिलीज कर रही है। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना होगा।

01:16 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: 15 करोड़ रुपये है हार्दिक की सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई को हार्दिक के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये (लगभग 1.8 मिलियन डॉलर) और टाइटंस को ट्रांसफर फी का भुगतान करना होगा। ट्रांसफर फीस की रकम क्या है, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है। हार्दिक को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिलेगा। हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? हार्दिक फिलहाल गुजरात के कप्तान हैं और मुंबई में उन्हें कप्तानी सौंपी जाती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी जगह हार्दिक को लीड करने का मौका मिल सकता है। हार्दिक टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं और अब तक अच्छी कप्तानी की है। रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला कर सकता है।

01:15 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: हार्दिक के मुंबई में जाने की खबरें

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें सामने आई हैं। गुजरात की टीम पिछले दो सीजन से आईपीएल खेल रही है और पिछले दोनों सीजन में टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। 2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक गुजरात छोड़ने को तैयार हैं और मुंबई उन्हें ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। गुजरात भी हार्दिक को रिलीज करने के लिए तैयार है। हालांकि, मुंबई के पास फिलहाल फंड की कमी है।

12:46 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: जो रूट ने आईपीएल 2024 से नाम वापस लिया

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, ने रिटेंशन समय सीमा से ठीक एक दिन पहले आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। रॉयल्स ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वे रूट के फैसले का सम्मान करते हैं। रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, “हमारी रिटेंशन बातचीत के दौरान जो रूट ने हमें आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले के बारे में बताया। थोड़े समय में भी जो रूट फ्रेंचाइजी और अपने आसपास के खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहे। समूह के चारों ओर उनकी ऊर्जा और रॉयल्स के लिए उनके द्वारा लाए गए अनुभव को याद किया जाएगा। हम उनके फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं और उसके हर काम में सफलता की कामना करता हूं।

12:43 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: मयंक और शाहबाज का ट्रेड

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और मयंक डागर को ट्रेड कर लिया है। वहीं, जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए इस साल के आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। रूट ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए केवल एक आईपीएल मैच खेला था।

12:41 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: दिल्ली ने मनीष और सरफराज को रिलीज किया

आईपीएल जैसे शीर्ष स्तरीय टी20 टूर्नामेंट के लिहाज से मनीष पांडे और सरफराज खान ने बल्लेबाजी नहीं की है। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम निदेशक सौरव गांगुली को शॉ की क्षमताओं पर बहुत भरोसा है और उम्मीद है अगले साल मार्च के आखिर में आईपीएल शुरू होने से पहले वह फिट हो जाएंगे।

12:33 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: कोलकाता ने शार्दुल को रिलीज किया

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आ गया है।इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के साथ आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में शार्दुल की उपयोगिता कम होती दिख रही है, क्योंकि न तो उनकी गेंदबाजी और न ही उनकी बल्लेबाजी शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए पर्याप्त है। केकेआर के पास शार्दुल को रिलीज करने से 10.75 करोड़ रुपये पर्स में आए हैं और पांच करोड़ रुपये मिलाकर इस टीम के पर्स में काफी बजट हो गया है और मिनी ऑक्शन में यह टीम बड़े दांव लगा सकती है।

12:32 PM, 26-Nov-2023

IPL Retention Live: दिल्ली ने पृथ्वी शॉ को रिटेन किया

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम के साथ जोड़ रखने का फैसला किया है। शॉ को काउंटी मैच के दौरान घुटने की चोट लगी थी और वह इस चोट से उबर रहे हैं।

11:41 AM, 26-Nov-2023

IPL 2024 Retention Live: थोड़ी देर में जारी होगी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, हार्दिक पर रहेंगी नजरें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आएगी। शाम चार बजे तक सभी फ्रेंचाइजी को नाम तय करने हैं कि कौन सी टीम किसी निकालना चाहती है और किन के साथ अगले सीजन में जाना चाहती है। एक टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें आठ विदेशी खिलाड़ियों का होना भी जरूरी है। हालांकि, प्लेइंग-11 में सिर्फ चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने के बाद से रिटेन और रिलीज खिलाड़ी को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। साथ ही 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए होने वाला ऑक्शन भी दिलचस्प रहने वाला है। इस बार दुबई में मिनी ऑक्शन होगा। हार्दिक पांड्या पर सभी की नजरें होंगी। उनके मुंबई में जाने की खबरें हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here