Home Breaking News Telangana: ‘कांग्रेस-BRS परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक’; चुनावी सभा में PM मोदी ने चलाए बयानों के तीखे बाण

Telangana: ‘कांग्रेस-BRS परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक’; चुनावी सभा में PM मोदी ने चलाए बयानों के तीखे बाण

0
Telangana: ‘कांग्रेस-BRS परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक’; चुनावी सभा में PM मोदी ने चलाए बयानों के तीखे बाण

[ad_1]

#WATCH तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूप्रान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और BRS,दोनों में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया और KCR ने यहां निज़ामशाही को ही आगे बढ़ाया। कांग्रेस और BRS, दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी प्रतीक… pic.twitter.com/ZDIULYX1Kz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023

कमजोर कांग्रेस सरकार की विदाई, 2014 के बाद से आतंकवाद पर सख्ती

भाजपा की एक और चुनावी रैली को संबोधित करने मेडक पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, 15 साल पहले 26 नवंबर के दिन देश एक बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ था। इस हमले में कई निर्दोष देशवासियों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा, 26/11 का दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि देश में आतंकवाद के कारण कितना बड़ा नुकसान हो चुका है और कमजोर सरकारें देश का क्या कर सकती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाए जाने का जिक्र किया और कहा, 2014 में देश की जनता ने कमजोर कांग्रेस सरकार को हटाकर मजबूत भाजपा सरकार बनाई। इसी कारण आज देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है।

INDI अलायंस का सफाया होगा, कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकेगी जनता

तेलंगाना में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने भाजपा के उम्मीदवारों को वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, अभी मुझे तीन राज्यों में चुनाव में जाने का मौका मिला। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया, ‘मैंने तीनों राज्यों में देखा है कि I.N.D.I. Alliance साफ हो जाएगी। वहां की महिलाएं, वहां के किसान, वहां के जवान कांग्रेस पार्टी को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाले हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि केसीआर ने कभी भी तेलंगाना के लोगों की परवाह नहीं । उन्होंने बेघर और भूमिहीनों को उनके हाल पर छोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा, ऐसे पाप करने वालों को न तो भगवान मल्लिकार्जुन माफ करेंगे और न ही तेलंगाना के गरीब भाई-बहन इनका समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा, केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं किया। दलित बंधु योजना के अपने वादे को धोखा दिया। दो बेडरूम का मकान उपलब्ध कराने के अपने वादे पर भी केसीआर खरे नहीं उतरे! पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं किया। केसीआर की सरकार ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने गरीबों को धोखा दिया, उन्होंने सभी को धोखा दिया। 

पीएम मोदी के बयानों के बाण यहीं नहीं थमे। उन्होंने कहा कि केसीआर ने योजनाओं यानी स्कीम का वादा किया था, लेकिन उन्होंने दिया केवल स्कैम यानी घोटाला। उन्होंने कहा, केसीआर ने प्रदेश की जनता के बच्चों के लिए काम करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने केवल अपने बच्चों, अपने रिश्तेदारों के लिए काम किया!

केसीआर ने जनता की आय बढ़ाने का भी वादा किया था, लेकिन वह केवल अपना खजाना भरते रहे! उन्होंने जनता से पूछा, क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है? क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो जनता के लिए उपलब्ध ही न हो? जनता ने पीएम मोदी के सवाल पर जवाब भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, आज तेलंगाना एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है; ‘तेलंगाना में पहली बार, बनेगी बीजेपी सरकार’!

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस हो या BRS दोनों दलों की पहचान, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था है। दोनों एक-दूसरे की कार्बन कॉपी हैं। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा, “मेरी बात रखिएगा- कांग्रेस, केसीआर एक समान दोनों से सावधान रहें, बीजेपी ही बढ़ाएगी तेलंगाना का मान।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here