Home Breaking News एनिमल ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई

एनिमल ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई

0
एनिमल ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई

[ad_1]




ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को एडवांस बुकिंग में दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले ही चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म के एक लाख 38 हजार 554 टिकट अब तक बेचे जा चुके हैं। इन आंकड़ों के देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।


इसके अलावा माना जा रहा है कि अगर दर्शकों का फिल्म को लेकर ऐसा ही रिस्पॉन्स रहा तो यह फिल्म शाहरुख खान की जवान और सनी देओल की गदर 2 को एडवांस बुकिंग में मामले में टक्कर दे सकती है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ‘एनिमल’ के टिकट की कीमतें 250 रुपये से शुरू हैं। 


रिक्लाइनर सीट के लिए 2400 रुपये तक की कीमत तय की गई है। मल्टीप्लेक्स चेन में सामान्य सीटों के लिए टिकटें 600 रुपये तक में बिक रही हैं। मुंबई में टिकटों की कीमतों का भी यही हाल है। कुछ स्थानों पर यह 2200 रुपये तक पहुंच गई हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here