[ad_1]
नई दिल्ली. लीजेंड लीग क्रिकेट (Legend League Cricket) का 7वां मैच इंडिया कैपिटल्स और साउथर्न सुपरस्टार्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की. गौतम गंभीर की अगुवाई में इंडिया कैपिटल्स ने साउथर्न सुपरस्टार को 7 विकेट से हराया. गंभीर की टीम के एक खिलाड़ी ने इस मैच में तूफानी शतक जड़ा. उन्होंने 57 गेंदों में 100 रनों शतकीय पारी खेली. करीब 175 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
दरअसल, इंडिया कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. साउथर्न सुपरस्टार की ओर से दिलशान मुनावीरा और उपुल थरंगा ओपनिंग करने उतरे. लेकिन दोनों ही खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. मुनावीरा 4 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं थरंगा ने 19 रन बनाए. इसके अलावा श्रीवत्स गोस्वामी और रॉस टेलर दोनों ने 24 रनों की पारी खेली. साउथर्न के लिए सबसे ज्यादा रन चातुरंगा डी सिल्वा ने बनाए. उन्होंने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
इस तरह साउथर्न सुपरस्टार ने कुल 163 रनों का स्कोर खड़ा किया. अब इंडिया कैपिटल्स को जीत के लिए 164 रनों की जरूरत थी. जो उन्होंने 16.4 ओवर में ही हासिल कर ली. गौतम गंभीर और रिकार्डो पॉवेल इंडिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे. गंभीर जल्दी आउट हो गए लेकिन पॉवेल ने तूफान मचाया. उन्होंने 57 गेंदों में 100 रन ठोके. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके मारे. 84 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से लूटे.
इंडिया कैपिटल्स की ओर से किक एडवर्ड्स ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने 35 गेंदों में 45 रन बनाए. साउथर्न सुपरस्टार के गेंदबाज कमाल नहीं दिखा सके. वह गौतम गंभीर के रूप में सिर्फ 1 ही विकेट ले सके. इसके अलावा 2 विकेट उन्होंने रन आउट कर लिए. साउथर्न सुपरस्टार 2 मैचों में दोनों मैच गंवा चुकी है. वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है.
.
Tags: Gautam gambhir, Legends League Cricket
FIRST PUBLISHED : November 26, 2023, 11:19 IST
[ad_2]
Source link