Home Sports ‘वो अगले मोहम्मद शमी हैं..’ आर अश्विन ने सुनाई उस गेंदबाज की कहानी, जिसकी 2 गेंदो में बदल गई तकदीर

‘वो अगले मोहम्मद शमी हैं..’ आर अश्विन ने सुनाई उस गेंदबाज की कहानी, जिसकी 2 गेंदो में बदल गई तकदीर

0
‘वो अगले मोहम्मद शमी हैं..’ आर अश्विन ने सुनाई उस गेंदबाज की कहानी, जिसकी 2 गेंदो में बदल गई तकदीर

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया.
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) वनडे सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में जंग की तैयारी पूरी है. दोनों टीमें कुछ घंटों में तिरुवनंदपुरम में एक-दूसरे को टक्कर देंगी. इस सीरीज में टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिसमें से एक नाम उस खिलाड़ी का है जिसकी किस्मत महज 2 गेंदो में चमक गई थी. टीम इंडिया के इस गेंदबाज को फिरकी मास्टर आर अश्विन (R Ashwin) ने जूनियर मोहम्मद शमी बता दिया है.

मोहम्मद शमी दुनिया के टॉप गेंदबाजों में शुमार हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए. जिसके बाद कोई भी उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहा. अश्विन ने मुकेश कुमार को जूनियर मोहम्मद शमी बताया है. उन्होंने एक-एक करके मुकेश की खूबियां बता दीं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, ‘मैंने शुरू में सोचा था कि मोहम्मद सिराज जूनियर शमी बनेंगे, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह मुकेश कुमार हो सकते हैं. शमी को ‘लाला’ कहा जाता है और अभिनेता मोहनलाल को श्रद्धांजलि के रूप में, जिन्हें लालेटन कहा जाता है, मैं शमी को लालेटन कहता हूं. मुकेश कुमार के पास समान कद, समान ऊंचाई और शानदार रिस्ट पेजीशन है. वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने वास्तव में शानदार गेंदबाजी की थी.’

उसकी कहानी शानदार है- आर अश्विन

अश्विन ने मुकेश कुमार की उन दो गेंदो की कहानी सुनाई जिनके बाद उनकी किस्मत पलट गई. उन्होंने बताया, ‘उसकी कहानी शानदार है. वह अच्छे व्यवहार वाला लड़का है. जब गांगुली ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की कमान संभाली तो उन्होंने टैलेंट हंट आयोजित किया, जिसमें वकार यूनिस, वीवीएस लक्ष्मण और मुथैया मुरलीधरन को अनुबंधित किया गया. काम की खोज में कोलकाता गए मुकेश कुमार उस टैलेंट हंट का हिस्सा बने. जब उनका नाम पुकारा गया तो वह शौचालय में था. 30 मिनट बाद वह लौटे और इंतजार किया फिर बताया कि उनका नाम नहीं बोला गया.’

IND vs AUS: शिवम दुबे का बल्ला.. अर्शदीप सिंह की रफ्तार, ग्रीनफील्ड पर ये खिलाड़ी जमा चुके धाक, देखें आंकड़े

उन्होंने आगे बताया, ‘वकार यूनिस, जो जाने वाले थे, ने उनसे कुछ गेंदें फेंकने के लिए कहा. उन दो गेंदों ने उनकी जिंदगी बदल दी और अब वह भारत के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं. वकार ने कहा कि यह लड़का प्रतिभाशाली है और बहुत आगे तक जाएगा. इसके बाद वह रणजी ट्रॉफी खेलने गए जहां डब्ल्यूवी रमन कोच थे, जिन्होंने उन्हें और प्रोत्साहित किया.’

Tags: India vs Australia, Mohammed Shami, Mukesh Kumar, R ashwin, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here