Home Breaking News सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, 14वें दिन ही हांफ गया टाइगर

सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, 14वें दिन ही हांफ गया टाइगर

0
सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, 14वें दिन ही हांफ गया टाइगर

[ad_1]

अब जबकि बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की रिलीज में हफ्ता भर भी नहीं बचा है, सलमान खान और कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत मुश्किल हो गया है। अपने तीसरे मिशन पर निकले टाइगर को दर्शकों से उतना प्यार भी नहीं मिल सका है जितना प्यार उसे अपनी पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में मिला था। फिल्म के पास अपनी ताकत दिखाने के लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं और ऐसा लगने लगा है कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार नहीं कर पाएगी। और, अगर ऐसा हुआ तो ये सलमान खान की ब्रांड वैल्यू पर तगड़ी चोट मानी जाएगी।




‘टाइगर जिंदा है’ ने की दूनी कमाई

पहले देखते हैं रिलीज के पहले 14 दिनों में यशराज फिल्म स्पाई यूनिवर्स में रॉ एजेंट टाइगर वाले किरदार की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने कितनी कमाई की थी? 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में 206.04 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की 14वें दिन की कमाई रही थी 5.09 करोड़ रुपये और फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में कुल कारोबार किया 85.51 करोड़ रुपये का, जो असा अवधि में ‘टाइगर 3’ के कारोबार का करीब करीब दूना है। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की पहले 14 दिनों की कमाई 291.55 करोड़ रुपये रही थी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 50 दिनों से ज्यादा तक टिकी रही थी और इसकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कमाई हुई थी 339.16 करोड़ रुपये। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 588 करोड़ रुपये रहा था। अपने समय की सबसे महंगी फिल्म मानी गई अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनी और इसने अपनी लागत की करीब तीन गुना से ज्यादा कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी और इसीलिए ये फिल्म अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी गई थी।


बहुत खराब रहा ‘टाइगर 3’ का दूसरा हफ्ता

और, अब बात करते हैं सलमान खान, कैटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ की। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत के बराबर कमाई निकालने के लिए भी संघर्ष कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर 219.40 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को लेकर बनी जबर्दस्त हाइप का असर ये रहा कि इस फिल्म ने पहले सात दिनों में ‘टाइगर जिंदा है’ से भी ज्यादा कमाई की। लेकिन, जैसे जैसे फिल्म के बारे में दर्शकों की राय सामने आती गई, फिल्म का कलेक्शन गिरना शुरू हो गया। फिल्म का अगले सात दिनों का कलेक्शन बीते शनिवार की कमाई मिलाकर सिर्फ 45.27 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के पास अब अपनी कमाई सुधारने के सिर्फ चार-पांच दिन ही बचे हैं और इसका रिलीज के पहले 14 दिनों का कलेक्शन सिर्फ 267.67 करोड़ रुपये ही हो पाया है। दुनिया भर में करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म का हाइप बनाने के लिए फिल्म के कलाकार लगातार कोशिशें तो कर रहे हैं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन अब बहुत ज्यादा बढ़ने के आसार कम ही हैं।


‘पठान’ ने की लागत से चार गुना कमाई

यशराज स्पाई यूनिवर्स की इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से कहीं बेहतर कारोबार किया था। इस फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में 330.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन भी ज्यादा यानी 7.75 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के 14वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 446.20 करोड़ रुपये कमा लिए थे। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब नौ हफ्ते टिकी रही। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 543.09 करोड़ रुपये रहा और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन रहा था था 1055 करोड़ रुपये। करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म यशराज फिल्म्स की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है।


‘जवान’ का जलवा नंबर वन

इसकी तुलना अगर इसी साल जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ से करें तो इस फिल्म का कलेक्शन भी रिलीज के 14वें दिन फिल्म ‘टाइगर 3’ से कहीं ज्यादा 9.6 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म की रिलीज के पहले सात दिन की कमाई रही थी 368.28 करोड़ रुपये और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 14वें दिन तक सभी भाषाओं के संस्करण मिलाकर 517.88 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इस मुकाबले में फिल्म ‘टाइगर 3’ दूर दूर तक कहीं नहीं ठहरती है। फिल्म करीब आठ हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस दौरान कुल 640.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘जवान’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1160 करोड़ रुपये रहा।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here