Home Breaking News Alert: चीन में बच्चों में फैल रही बीमारी को लेकर प्रदेश में सतर्कता, सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश जारी

Alert: चीन में बच्चों में फैल रही बीमारी को लेकर प्रदेश में सतर्कता, सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश जारी

0
Alert: चीन में बच्चों में फैल रही बीमारी को लेकर प्रदेश में सतर्कता, सरकार की तरफ से दिशा-निर्देश जारी

[ad_1]

Alert in Uttarakhand due to increase micro plasma pneumonia and influenza flu cases among children in China

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार


चीन में बच्चों में माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चीन में बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्य में सर्विलांस बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को भी अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…सुरंग में फंसीं जानें: देव पर भरोसा…कही ये बात जरूर होगी पूरी, मजदूरों की सलामती के लिए ईष्ट की शरण में लोग

चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी और निमोनिया के मामले बढ़ रहे हैं। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सभी देशों को अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here