Home Sports IND vs AUS 2nd T20I: कंगारुओं को चित करने के लिए तैयार सूर्या ब्रिगेड, कुछ ही देर में दूसरा टी20 मैच

IND vs AUS 2nd T20I: कंगारुओं को चित करने के लिए तैयार सूर्या ब्रिगेड, कुछ ही देर में दूसरा टी20 मैच

0
IND vs AUS 2nd T20I: कंगारुओं को चित करने के लिए तैयार सूर्या ब्रिगेड, कुछ ही देर में दूसरा टी20 मैच

[ad_1]

IND vs AUS Live Score Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहला टी20 मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.

ऐसी है ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हालात बहुत अलग नहीं होंगे, लिहाजा भारतीय गेंदबाजों को एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमश: 10.25 और 12.50 की औसत से रन दिए जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13.50 प्रति ओवर की औसत से रन दे डाले.

मुकेश कुमार ने की घातक गेंदबाजी

टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं होता, लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा. भारत को सीरीज में बढ़त बनानी है तो इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. यह असंभव भी नहीं है, क्योंकि मुकेश ने विविधता के साथ ऐसा कर दिखाया है. दूसरे गेंदबाजों को भी उनके नक्शेकदम पर चलना होगा. लंबे समय बाद टॉप लेवल पर खेलने का कारण दिया जा सकता है, लेकिन आजकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम ऐसा है कि खिलाड़ी को सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार रहना होता है.

रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल का अच्छा प्रदर्शन

बिश्नोई को समझना होगा कि वह सिर्फ गुगली पर निर्भर नहीं रह सकते क्योंकि बल्लेबाज उन्हें भांप लेते हैं, उन्हें इसमें बदलाव करना होगा. हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे प्रसिद्ध ने नेट पर टॉप खिलाड़ियों को देखा है, लेकिन उनकी गेंदबाजी में कुछ नयापन नजर नहीं आया. बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया. भारत को उनसे लगातार ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में रन आउट हुए ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा भी अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे.

जम्पा को तनवीर संघा की जगह उतारा जा सकता है

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिस ने शतक जमाकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी पुख्ता की. स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत के लिए भेजने का फैसला सटीक नहीं रहा, उन्होंने 41 गेंद में 52 रन जरूर बनाए लेकिन उनकी पारी सहज नहीं रही. गेंदबाजों में जेसन बेहरेनडोर्फ को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा. ऐसे में लेग स्पिनर एडम जम्पा को तनवीर संघा की जगह उतारा जा सकता है.

टीमें:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here