Home Sports IPL Players Retention LIVE: केएल राहुल को लखनऊ ने किया रीटेन, थोड़ी देर में हार्दिक पर आएगा अपडेट

IPL Players Retention LIVE: केएल राहुल को लखनऊ ने किया रीटेन, थोड़ी देर में हार्दिक पर आएगा अपडेट

0
IPL Players Retention LIVE: केएल राहुल को लखनऊ ने किया रीटेन, थोड़ी देर में हार्दिक पर आएगा अपडेट

[ad_1]

IPL 2024 Transfer Players Live Updates : दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (IPL-2024) के लिए फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन सूची की घोषणा कर रही हैं. निगाहें खासतौर से मार्की खिलाड़ियों पर हैं. फोकस गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सहित अन्य खिलाड़ियों पर है, जिनकी किस्मत का खुलासा शाम को रिटेंशन सूची सार्वजनिक होने के बाद होगा.

फैंस और क्रिकेट प्रेमी ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि आगामी सीजन में कौन से खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे. बता दें कि 2024 सीजन के लिए आईपीएल नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है. टीमें इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए रणनीति बना रही हैं और अपने स्क्वॉड तैयार कर रही हैं. 

राहुल को किया रीटेन

केएल राहुल को लखनऊ सुपरजायंट्स ने रीटेन कर लिया है. इससे साफ है कि वह अगले सीजन में टीम की कप्तानी संभालेंगे.

दिल्ली ने रिलीज किए 4 खिलाड़ी

अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम ने मुस्ताफिजुर रहमान, रिली रॉसो, रोवमैन पॉवेल और फिल सॉल्ट को रिलीज कर दिया है. 

आर्चर होंगे रिलीज?

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि क्या मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में खरीदे गए इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने का फैसला किया है या नहीं. आर्चर पिछले कुछ सीजन के दौरान ज्यादातर वक्त चोटिल रहे हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here