Home Breaking News Israel Hamas War: इस्राइल ने 39 और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा, हमास गाजा में युद्धविराम बढ़ाने को तैयार

Israel Hamas War: इस्राइल ने 39 और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा, हमास गाजा में युद्धविराम बढ़ाने को तैयार

0
Israel Hamas War: इस्राइल ने 39 और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा, हमास गाजा में युद्धविराम बढ़ाने को तैयार

[ad_1]

Israel Hamas War Update 39 Palestinians released from Israeli prisons after Hamas handed over 13 captives

Palestinians released by Israel
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इस्राइल-हमास के बीच अस्थाई युद्धविराम के बीच दोनों पक्षों द्वारा समझौते की शर्तों का पालन किया जा रहा है। हमास द्वारा रविवार को 17 बंधकों को छोड़ने के बाद 39 और फलस्तीनी नागरिकों को इस्राइल की जेलों से रिहा किया गया। इस्राइली जेल सेवा का कहना है कि उसने इस्राइल और हमास के बीच चार दिन के संघर्ष विराम समझौते की शर्तों के तहत 39 और फिलिस्तीनियों को रिहा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद से 3,200 फलस्तीनियों को बंदी बनाया गया है। फलस्तीनी प्रिजनर्स सोसाइटी का कहना है कि इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में सबसे अधिक फलस्तीनियों को हिरासत में लिया गया है। बंदियों में 41 पत्रकार, 120 महिलाएं और 145 से अधिक बच्चे शामिल हैं।

हमास ने की गाजा में युद्धविराम बढ़ाने की मांग 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास इस्राइल के साथ चार दिन के युद्धविराम को बढ़ाने की मांग कर रहा है। हमास की शर्त है कि इस्राइल अधिक संख्या में फलस्तीनी बंदियों को रिहा करे।

हमास ने बाइडन से युद्ध खत्म करने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाने को कहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाएंगे। बेरूत में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए हमदान ने कहा, राष्ट्रपति बाइडन गाजा में इस्राइल के हमले को रोक सकते हैं। उनके पास ऐसा करने की क्षमता है। युद्धविराम को आगे बढ़ाने की बात करना कोई समाधान नहीं है। गाजा में इस्राइली हमले को रोकना और इस्राइल को फलस्तीनी लोगों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों को लागू करने के लिए मजबूर करना ही इसका एकमात्र समाधान है। 

इस्राइली सेना ने सभी बंधकों की रिहाई के लिए लिया संकल्प 

इस बीच, इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस्राइली सेना का मिशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हम गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए काम कर रहे हैं। सभी बंधकों की रिहाई तक हमारा मिशन जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here