Home Breaking News Rajasthan Election Voting Live: राजस्थान में 74% से ज्यादा वोटिंग, अंतिम आंकड़े में और बढ़ेगा मतदान का प्रतिशत

Rajasthan Election Voting Live: राजस्थान में 74% से ज्यादा वोटिंग, अंतिम आंकड़े में और बढ़ेगा मतदान का प्रतिशत

0
Rajasthan Election Voting Live: राजस्थान में 74% से ज्यादा वोटिंग, अंतिम आंकड़े में और बढ़ेगा मतदान का प्रतिशत

[ad_1]

12:33 AM, 26-Nov-2023

चुनाव आयोग के ऐप के अनुसार रात 12 बजे तक मतदान का आंकड़ा 74.13 फीसदी पहुंच गया। वहीं, डाक मतपत्र और होम वोटिंग को मिलाकर ये 74.96 फीसदी हो गया। वोटिंग के इस आंकड़े ने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदान का आकंड़ा 74.06 फीसदी रहा था।

कब कितना रहा वोटिंग प्रतिशत?

2003-  67.18

2008-  66.25

2013-  75.04

2018-  74.06 

11:05 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव में रात 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 73.28 फीसदी है। वोट का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। अब यह तय हो गया है कि इस बार का मतदान प्रतिशत पिछले कई चुनाव के रिकॉर्ड तोड़ेगा। 

10:08 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव में रात 10 बजे तक मतदान का आंकड़ा 71 फीसदी से पार चला गया। अभी अंतिम आंकड़ा आना शेष है। चुनाव आयोग के ऐप के मुताबिक 10 बजकर 15 मिनट पर मतदान का आंकड़ा 71.25 तक पहुंच गया था। अनुमान के अनुसार इस बार मतदान पिछले चुनाव से अधिक होगा।

07:29 PM, 25-Nov-2023

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मताधिकार का प्रयोग करने का समय छह बजे खत्म हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में पोस्टल बैलेट के जरिए दिए गए वोट का प्रतिशत 8.828 प्रतिशत है। इसे शाम 5 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत के आंकड़े में जोड़ने पर यह 69.06 हो चुका है।

06:51 PM, 25-Nov-2023

मतदान का समय समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी यह प्रतिक्रिया


वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

राजस्थान चुनाव 2023 के लिए मतदान समय समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लिखा कि शांति पूर्वक और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रदेशवासियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और खासकर नव मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने लिखा कि आज राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन, विकास और विश्वसनीयता पर मुहर लगा दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुराज को अपनाया है और कांग्रेस के कुराज को ठुकराया है। राजे ने आरोप लगाते हुए लिखा कि झूठा वादा करने वाली कांग्रेस की गारंटियों को नकारा है और वादा निभाने वाली भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए राजस्थान में अब अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा। 

06:36 PM, 25-Nov-2023

कांमा विधानसभा क्षेत्र के सबलेर मतदान केंद्र पर हुआ झगड़ा

भरतपुर के कांमा विधानसभा क्षेत्र के सबलेर मतदान केंद्र पर झगड़े होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार जाहिदा खान के पुत्र के साथ झगड़ा हुआ है। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पथराव भी किया गया है। झगड़े में जाहिदा पुत्र शाहिद प्रधान के चोट लगी है। पुलिस ने बचाब कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बूथ के अंदर जाने को लेकर विवाद हुआ था।

06:31 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे मतदान का आधिकारिक वक्त छह बजते ही समाप्त हो गया। हालांकि उसके बाद भी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जो भी कतार में लगे हैं, वे सब वोट डालेंगे। पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। अंतिम आंकड़ा देरी से आएगा। मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार बीते चुनाव से ज्यादा मतदान होने की संभावना है।

05:57 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान में हाईएस्ट पोलिंग 2013 में 75.69 प्रतिशत रही थी। इसके बाद 2018 में यह 74.71 प्रतिशत रही थी। हालांकि इस बार की पोलिंग अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। पोलिंग के आंकड़े कल सुबह तक अपडेट होते रहेंगे। इसमें पोलिंग प्रतिशत दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ने का ट्रेंड रहा है। पिछले चुनावों में तिजारा में 82 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। शिव में 79.77 प्रतिशत पिछले चुनावों में वोट पड़े थे और बायतू में 82.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की लक्ष्मणगढ़ सीट पर पिछले चुनावों में 74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार शाम पांच बजे तक मतदान 72 प्रतिशत के आंकड़े को पार हो गया है।

05:36 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान में शाम पांच बजे तक 68.24% वोटिंग हो गई है। वहीं, अजमेर में 65.75%, अलवर में 69.71%, उदयपुर में 64.98%, पोकरण में 81.12%, हनुमानगढ़ में 75.75%, धौलपुर में 74.11%, झालवाड़ में 73.37%, जैसलमेर में 76.57%, शिव में 75.26%, सरदार शहर में 71.74%, और सरदारपुरा में 61.30% मतदान हुआ है। 

वहीं, नागौर में शाम पांच बजे तक 73.60 फीसदी मतदान हुआ है। यहां से ज्योति मिर्धा और उनके चाचा के बीच मुकाबला है। इसके साथ ही टोंक में 68.55 प्रतिशत, नाथद्वारा में 70.02 प्रतिशत, लक्ष्मणगढ़ में 72.59 प्रतिशत और हवामहल में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।

05:00 PM, 25-Nov-2023

नगर विधानसभा में द्वारिकापुरी के सुकेती केंद्र हुआ बवाल

भरतपुर की नगर विधानसभा में द्वारिकापुरी के सुकेती केंद्र पर जबरदस्त बवाल हुआ है। यहां लोग आपस में भिड़ गए और कुर्सियां फेंकते हुए भी दिखे।

04:48 PM, 25-Nov-2023

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर लंबी कतारें, बीएलओ पर धीमी वोटिंग कराने के आरोप

जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर लगी लंबी कतारें। बीएलओ पर धीमी वोटिंग कराने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, मतदान के धीमा हो जाने से मतदाता काफी परेशान हो रहे हैं।

Rajasthan Poll: बाड़ी में फायरिंग, फतेहपुर में भिड़े दो गुट; भरतपुर में बूथ कैप्चरिंग के बाद पोलिंग पार्टी भागी, एक क्लिक पर पढ़ें खबर

04:44 PM, 25-Nov-2023

बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, कलेक्टर मौके पर पहुंचे

धौलपुर की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। मतदान की ड्यूटी में लगे कर्मियों से भी मारपीट की गई। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में भी की तोड़फोड़ की गई। वहीं, पुलिस ने आसू गैस चलाकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। यह बाड़ी विधानसभा के खुले का पुरा गांव का मामला है। सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल और एसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे हैं।

Rajasthan Election Voting: हिंदू बनाम मुस्लिम सीटों पर अब तक कितना हुआ मतदान, किसकी किससे टक्कर यहां जानिए? यहां क्लिक कर पढ़ें खबर

 

04:38 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान में अब तक की मतदान की चाल

Rajasthan Voting 2023: सुबह नौ बजे बाद आई मतदान में तेजी, हर दो घंटे में बढ़े 15%-15% वोट, कहां कितने वोट पड़े, पढ़ें पूरी खबर 

04:04 PM, 25-Nov-2023

राजस्थान के चूरू जिले के बूथ संख्या 127 पर जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने भाजपा पोलिंग एजेंटों की कुर्सियां तोड़ डालीं। साथ ही एजेंटों के साथ जमकर मारपीट की गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Rajasthan: ट्रेंड बदलेगा या इस बार भी 81 सीटों पर रहेगा BJP-कांग्रेस का कब्जा, आज EVM में कैद हो जाएगी किस्मत, एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

 

03:33 PM, 25-Nov-2023

दोपहर तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत हुआ मतदान

राजस्थान में दोपहर तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हो गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक 58.04 % मतदान हुआ। वहीं, दोपहर तीन बजे तक तिजारा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 69.37% वोटिंग हुई।

जयपुर के 19 विधानसभा क्षेत्र में मतदान जारी

  • कोटपूतली में 58.64% मतदान
  • विराटनगर में 57.32% मतदान
  • शाहपुरा में 59.77% मतदान
  • चौमूं में 59.96 % मतदान
  • फुलेरा में 57.53 % मतदान
  • दूदू में 60.27% मतदान
  • झोटवाड़ा में 54.03 % मतदान
  • आमेर में 58.19% मतदान
  • जमवारामगढ़ में 54.03% मतदान
  • हवामहल में 56.43%, मतदान
  • विद्याधर नगर में 53.33% मतदान
  • सिविल लाइन में 53.27% मतदान
  • किशनपोल में 57.24% मतदान 
  • आदर्श नगर में 51.52% मतदान
  • मालवीय नगर में 52.61% मतदान
  • सांगानेर में 54.8% मतदान
  • बगरू में 49.25% मतदान
  • बस्सी में 58.21% मतदान
  • चाकसू में 58.04 % मतदान

सवाई माधोपुर जिले में तीन बजे तक कुल 53.27 फीसदी हुआ मतदान

  • गंगापुसिटी में 53.55 % मतदान
  • बामनवास में 50.29% मतदान
  • खंडार में 55.76% मतदान
  • सवाई माधोपुर में 53.39% मतदान

धौलपुर में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 62.75 प्रतिशत हुआ मतदान

  • धौलपुर विधानसभा   60.32% मतदान
  • बाड़ी विधानसभा       65.65% मतदान
  • राजाखेड़ा विधानसभा   64.23% मतदान
  • बसेड़ी विधानसभा       60.47% मतदान

जोधपुर जिले में 62.75 प्रतिशत हुआ मतदान

  • जोधपुर शहर – 49.34% मतदान
  • सरदारपुरा     – 50.74% मतदान
  • लूणी     – 52.55% मतदान
  • बिलाड़ा     – 51.14% मतदान
  • सूरसागर     – 51.73% मतदान
  • ओसियां     – 54.89% मतदान
  • लोहावट     – 55.91% मतदान
  • शेरगढ़     – 57.87% मतदान
  • भोपालगढ़     – 48.79% मतदान
  • फलोदी    – 50.74% मतदान

Rajasthan Election 2023: हॉट सीट तिजारा का मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा, 69.37% पड़े वोट, जानिए बाकी की स्थिति, यहां क्लिक कर पढ़ें खबर

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here