Home Sports WATCH: कोई मूंछों पर ताव तो किसी ने दिखाई उंगली… यूं हुआ भारत की युवा-सेना का फोटोशूट

WATCH: कोई मूंछों पर ताव तो किसी ने दिखाई उंगली… यूं हुआ भारत की युवा-सेना का फोटोशूट

0
WATCH: कोई मूंछों पर ताव तो किसी ने दिखाई उंगली… यूं हुआ भारत की युवा-सेना का फोटोशूट

[ad_1]

Team India Photoshoot: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैदान पर 423 दिन बाद टी20 मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है. पहले मैच में सूर्यकुमार यादव(80 रन) और ईशान किशन(58 रन) के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थीं. दूसरे टी20 से पहले भारतीय खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ है.

‘युवा-सेना’ का हुआ फोटोशूट

दूसरे टी20 से कुछ घंटे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के कई युवा खिलाड़ी फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मूछों पर ताव देते हुए नजर आए. वीडियो में तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई समेत कई खिलाड़ी दिख रहे हैं. आपस में खिलाड़ी मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं.

3 में से 2 मैच जीता है भारत  

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत ने अब तक सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते और 1 में हार मिली है. पहला मैच 7 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं, 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुआ मैच भारत 8 विकेट से हारा था. पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर भारत ने आखिरी टी20 मैच खेला था, जिसमें 8 विकेट से जीत मिली थी. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने एक और चेज करने वाली टीम ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

ऐसी रहती है पिच

इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही मददगार रहती है. तेज गेंदबाज को यहां पर काफी अच्छा स्विंग मिलता है और यह बल्लेबाजों के लिए काफी खतरनाक भी साबित होता है. स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में कहर बरपा सकते हैं.

ऐसी हो सकती है भारत प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here