[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है. अगले सीजन की नीलामी से पहले टीम में बनाए रखे गए और बाहर किए गए खिलाड़ियों की सूचि सामने आ चुकी है. पिछले कुछ दिनों में एक नाम काफी चर्चा में रहा और वो था गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या. मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल करियर का आगाज करने वाला यह खिलाड़ी अब फिर से इसी टीम के लिए खेलेगा.
गुजरात टाइटंस की टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या नए सीजन में अपनी पुरानी टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे. रविवार को मुंबई इंडियन की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूचि जारी की गई थी. सोमवार को हार्दिक पंड्या को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी. यह डील कितने में हुई इस पर अभी खुलासा नहीं हुआ है. 15 करोड़ की प्राइस पर गुजरात ने उनको साइन किया था.
हार्दिक की पहली प्रतिक्रिया
मुंबई इंडियंस में वापसी करने के बाद हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में तस्वीर साझा करते हुए लिखा. Home MI Home.
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 27, 2023
गुजरात हार्दिक की कप्तानी में बनी चैंपियन
पहले सीजन में टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने के बाद दूसरे सीजन में गुजरात को उन्होंने फाइनल तक पहुंचाया था. मुंबई की टीम ने हार्दिक को 2022 के टूर्नामेंट से पहले रिलीज कर दिया था. गुजरात टाइटंस ने उनपर भरोसा जताया और टीम के साथ जोड़ने के साथ ही कप्तानी करने का मौका भी दिया. मुख्य कोच आशीष नेहरा के साथ मिलकर उन्होंने टीम के लिए पहली बार में ही कामयाबी हासिल की और खिताब पर कब्जा जमाया.
.
Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : November 27, 2023, 16:22 IST
[ad_2]
Source link