[ad_1]

B.Tech student
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के नैनी में बस में परिचालक पर चापड़ से हमला करने वाले बीटेक छात्र लारैब हाशमी के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसने चार दिन पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कट्टरपंथी मौलाना की तकरीर पोस्ट की थी। यह बात उसके ही साथियों ने एटीएस अफसरों को पूछताछ में बताई है।
यह भी बताया है कि इससे पहले भी वह कई बार ऐसे स्टेटस लगा चुका था। जिन तीन साथियों से एटीएस के अफसरों ने पूछताछ की, उनमें से दो उसके ही कॉलेज में पढ़ते हैं। जबकि एक उसका चचेरा भाई है जो उसका बेहद करीबी है।
सूत्रों का कहना है कि मोबाइल की पड़ताल में पता चला है कि बीटेक छात्र उन तीनों के ही ज्यादा संपर्क में था और उसकी तीनों से अक्सर बातें होती थीं। तीनों को शनिवार को नैनी थाने लाकर घंटों पूछताछ की गई। एटीएस ने उनसे आरोपी छात्र के बाबत जानकारी हासिल की।
पूछताछ के बाद देर रात उन्हें छोड़ा गया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान यह पता चला कि लारैब निवासी हाजीगंज सोरांव ने सोमवार को व्हाट्सएप पर एक स्टेटस अपडेट किया था जिसमें उर्दू में लिखी एक कट्टरपंथी मौलाना की तकरीर थी। साथियों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के स्टेटस अपडेट कर चुका था।
[ad_2]
Source link