Home Sports ज्यादा हाइप से दिल… टीम इंडिया की वर्ल्ड कप अभियान पर कपिल देव की खरी खरी

ज्यादा हाइप से दिल… टीम इंडिया की वर्ल्ड कप अभियान पर कपिल देव की खरी खरी

0
ज्यादा हाइप से दिल… टीम इंडिया की वर्ल्ड कप अभियान पर कपिल देव की खरी खरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कपिल देव ने टीम इंडिया का किया बचाव
रोहित एंड कंपनी फाइनल में हार गई

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की हार से भारतीय फैंस अभी उबर भी नहीं पाए हैं. ऐसे में दिग्गज कप्तान कपिल देव ने कहा है कि क्रिकेट को हमें अन्य खेल की तरह ही लेना चाहिए और ज्यादा हाइप नहीं क्रिएट करना चाहिए. कपिल ने कहा कि इससे दिल टूटते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम लगातार 10 मैचज जीतकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने चारों खाने चित कर दिया.

भारत को पहली बार 1983 में विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि अत्यधिक हाइप से दिल टूटते हैं लिहाजा संतुलन बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशंसकों को इतना दबाव नहीं बनाना चाहिए और क्रिकेट को दूसरे खेल की तरह ही लेना चाहिए. कपिल देव ने मंगलवार को कहा ,‘इतनी उम्मीदें मत पालिए कि दिल टूट जाएं. संतुलन बनाना जरूरी है. दूसरी टीमें भी भारत विश्व कप खेलने आई थी. इतनी हाइप मत बनाइए. हमें खेल को खेल की तरह ही लेना चाहिए. जो मैच के दिन अच्छा खेलता है, उसका सम्मान करिए. हम ज्यादा ही जज्बाती हैं.’

IND vs AUS 3rd T20 Live Score: भारत का स्कोर 100 के करीब, गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी मोर्चे पर

VIDEO: आउट होने के बावजूद बल्लेबाज क्रीज नहीं छोड़ने पर अड़ा, फिर अंपायर ने… ऑस्ट्रेलियाई बैटर की हेकड़ी तो जरा देखिए

भारत 7 नॉकआउट मुकाबला हार चुका है
पिछले 10 साल में भारत 8 आईसीसी टूर्नामेंटों में से 7 में नॉकआउट में हार गया है. बकौल कपिल देव ,‘आज के खिलाड़ी ही बता पाएंगे कि वे कितना दबाव महसूस करते हैं. हम सिर्फ अनुभव कर सकते हैं. भारत जीतता है तो अच्छा लगता है. हमें कुछ कमियों पर ध्यान देना होगा. जीत के बाद भी कमियां रहती हैं और अहम यह है कि उन्हें दूर किया जाए. भारत ने लगातार दस मैच जीते. क्या यह काफी नहीं है. हमें दूसरी टीमों को भी देखना चाहिए. तुलना करने की जरूरत नहीं है. यह देखना चाहिए कि हमने अच्छा खेला या नहीं. हमने बहुत अच्छा खेला और बस फाइनल का दिन हमारा नहीं था. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को देखिए. इंग्लैंड तो गत चैम्पियन था लेकिन सातवें स्थान पर रहा.’

रोहित- विराट क्या खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप
भारतीय टीम के पास तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका था लेकिन रोहित शर्मा एंड कंपनी इससे चूक गए. रोहित पहली बार वनडे विश्व कप में कप्तानी कर रहे थे. उनके पास ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका था. भारतीय टीम अब अगले साल टी20 विश्व कप में खेलेगी. टी20 विश्व कप 2024 में क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे? इसको लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में पूरी टीम बदल डाली है.

Tags: IND vs AUS, Kapil dev, ODI World Cup, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here