Home Sports देश में ‘Sachin’ नाम का है रेलवे स्‍टेशन, गावस्‍कर ने शेयर किया फोटो

देश में ‘Sachin’ नाम का है रेलवे स्‍टेशन, गावस्‍कर ने शेयर किया फोटो

0
देश में ‘Sachin’ नाम का है रेलवे स्‍टेशन, गावस्‍कर ने शेयर किया फोटो

[ad_1]

हाइलाइट्स

सनी ने शेयर किया ‘Sachin’ स्‍टेशन का फोटो
लिखा-पिछली सदी के लोगों की क्‍या दूर‍दर्शिता थी?
सूरत के पास है यह स्‍टेशन, तीन प्‍लेटफॉर्म हैं

नई दिल्‍ली. ज्‍यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि देश में ‘Sachin'(सचीन) नाम का भी एक रेलवे स्‍टेशन है. यह स्‍टेशन गुजरात राज्‍य के सूरत शहर के पास मुंबई -अहमदाबाद-जयपुर-दिल्ली लाइन पर स्थित है. हालांकि स्‍टेशन का नाम, मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पर नहीं रखा गया है. SCH कोड वाले इस स्‍टेशन पर तीन प्‍लेटफॉर्म हैं. देश के महान प्रारंभिक बैटर और पूर्व कप्‍तान सुनील गावस्‍कर (Sunil Gavaskar) ने ‘Sachin’ नाम के इस स्‍टेशन का फोटो इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्‍होंने लिखा, ‘पिछली सदी के लोगों की सूरत के निकट एक स्‍टेशन का नाम,खेल के सर्वकालीन महान प्‍लेयर्स में से एक और मेरे पसंदीदा क्रिकेटर और मेरे पसंदीदा इंसान पर रखने के पीछे क्‍या (कमाल की) दूरदर्शिता थी?’

बड़ा भाई टीम इंडिया में प्रवेश का दावेदार, अब ‘छोटे’ ने 47 बॉल पर ठोके 127 रन

बता दें, सचिन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब सुनील गावस्‍कर और विव रिचर्ड्स उनके आदर्श हुआ करते थे. 6 मार्च 2021 को सुनील गावस्‍कर ने अपने टेस्‍ट डेब्‍यू की 50वीं वर्षगांठ मनाई थी, इस मौके पर सचिन ने अपने खास पोस्‍ट में लिखा था, ’50 साल पहले आज ही के दिन उन्होंने (सुनील गावस्‍कर ने) क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाया था. उन्होंने अपनी डेब्‍यू सीरीज में 774 रन बनाए थे और हममें से हर एक के पास अनुसरण करने के लिए उनके रूप में एक हीरो था. भारत ने वेस्टइंडीज और फिर इंग्लैंड में सीरीज जीती और अचानक देश में खेल को एक नई पहचान मिली. एक युवा लड़के के रूप में मुझे पता था कि मेरे पास कोई है जिसकी ओर मैं (अनुसरण करने के लिए) देख सकता हूं,उसके जैसा बनने की कोशिश कर सकता हूं.इस स्थिति के कभी भी बदलाव नहीं होगा. वह अभी भी मेरे हीरो हैं. गावस्कर, आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 साल पूरे होने की शुभकामनाएं.’

कम समय में ही रिंकू ने छोड़ी छाप, 100+ का औसत और 200+ का स्‍ट्राइक रेट

बता दें, सुनील गावस्‍कर की गिनती भारत की नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ ओपनरों में की जाती थी. माइकल होल्डिंग, कॉलिन क्राफ्ट, एंडी रॉबर्ट्स, डेनिस लिली, जेफ थॉमसन, इमरान खान और मैल्‍कम मॉर्शल जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों का गावस्‍कर ने बिना हेलमेट के सामना किया.

‘हार्दिक स्‍वागत के लिए थैंक्‍यू’, MI में वापसी के बाद हार्दिक का संदेश, VIDEO

टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्‍कर के ही नाम पर है. सुनील गावस्‍कर ने भारत की ओर से 125 टेस्‍ट और 108 वनडे खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में 51.12 के औसत से 10122 रन उनके नाम पर दर्ज हैं जिसमें 34 शतक हैं. सर डॉन ब्रेडमैन का 29 शतकों का रिकॉर्ड सबसे पहले सुनील गावस्‍कर ने ही पार किया था. वनडे मैचों में उन्‍होंने 35.13 के औसत से 3092 रन बनाए जिसमें एक शतक और 27 अर्धशतक शामिल रहे.

Tags: Sachin tendulkar, Sunil gavaskar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here