Home Sports बांग्लादेश-न्यूजीलैंड की रोचक जंग, कभी पलड़ा इधर तो कभी उधर… फिलिप्स का चौका

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड की रोचक जंग, कभी पलड़ा इधर तो कभी उधर… फिलिप्स का चौका

0
बांग्लादेश-न्यूजीलैंड की रोचक जंग, कभी पलड़ा इधर तो कभी उधर… फिलिप्स का चौका

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के बाद ज्यादातर क्रिकेट टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलना शुरू कर चुकी हैं. भारत जहां ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज खेल रहा है तो बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के साथ दो-दो हाथ कर रही है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत मंगलवार को सिलहट में हुई. उतारचढ़ाव भरे पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने पहले दिन खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 310 रन बना लिए. यह संकेत है कि न्यूजीलैंड के लिए आगे की राह आसान होने वाली नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में विदेशी टीमों के लिए बांग्लादेश को उसके घर पर हराना मुश्किल चुनौती रही है.

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सिलहट में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. यह फैसला उस वक्त एकदम सटीक नजर आया जब मेजबान टीम ने 2 विकेट पर 188 रन बना लिए. इसमें सबसे बड़ा योगदान ओपनर महमूदुल हसन जॉय की रही, जिन्होंने 84 रन की पारी खेली. कप्तान नजमुल और मॉमिनुल हक ने 37-37 रन बनाए. लेकिन बाद के बैटर ज्यादा रन नहीं बना पाए. बांग्लादेश ने टीब्रेक से थोड़ी देर पहले 180 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया. इसके ठीक बाद 184 रन पर चौथा विकेट भी गंवा दिया.

न्यूजीलैंड ने इस तरह 4 रन के भीतर 2 विकेट लेकर मैच में वापसी कर ली. कीवी गेंदबाजों ने इसके बाद किसी बांग्लादेशी बैटर को ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रहने दिया. लेकिन एक बात जरूर रही कि बांग्लादेशी बैटिंग लाइनअप के 11 में से 10 बैटर्स ने दोहरी रनसंख्या में प्रवेश किया. इसका फायदा यह हुआ कि भले ही बांग्लादेश के एक ही बैटर ने अर्धशतक लगाया. इसके बावजूद मेजबान टीम 300 रन से ज्यादा बनाने में कामयाब रही, जो बांग्लादेश की स्पिन की मददगार पिच पर कम भी नहीं है.

न्यूजीलैंड की ओर से उसके स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. एजाज पटेल और काइल जैमिसन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. केन विलियम्सन की जगह टीम की कप्तानी कर रहे टिम साउदी को एक भी विकेट नहीं मिला.

Tags: Bangladesh, New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here